कांग्रेस अब हो चुकी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस : एआई सम्मेलन में देश को बेइज्जत करने का किया नाटक, मोदी ने कहा- सेना को कमजोर करना कांग्रेस की पुरानी आदत

बड़ी-बड़ी कंपनियों एवं उनके कर्ताधर्ता एक ही छत के नीचे इकट्‌ठे

कांग्रेस अब हो चुकी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस : एआई सम्मेलन में देश को बेइज्जत करने का किया नाटक, मोदी ने कहा- सेना को कमजोर करना कांग्रेस की पुरानी आदत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर हर मोर्च पर देश को बदनाम और बेइज्जत करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अब वह इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं बची हैं और आज वह मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस हो चुकी। मोदी यहां कर रहे थे जनसभा को संबोधित।

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर हर मोर्च पर देश को बदनाम और बेइज्जत करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अब वह इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं बची हैं और आज वह मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस (एमएलएमसी) हो चुकी है। मोदी यहां जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का सम्मेलन हुआ और इसमें दुनिया के अनेक देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्री आये। बड़ी-बड़ी कंपनियों एवं उनके कर्ताधर्ता एक ही छत के नीचे इकट्‌ठे हुए और सबने भारत की खुले मन से प्रशंसा की और इससे सबको गर्व होता है। उन्होंने कहा कि आप लोगों को भी गर्व हुआ, लेकिन हताशा एवं निराशा में डूबी लगातार पराजय के कारण थक चुकी कांग्रेस ने जो किया वह सबने देखा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दुनिया के मेहमानों के सामने देश को बदनाम करने की कोशिश की और इन्होंने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत करने का पूरा नाटक किया। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस थी, लेकिन अब वह नहीं बची है और आज वह एमएमसी बन गयी है, यानी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।

मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी और उसने देश को बांट दिया। आज कांग्रेस भी वही कर रही है। माओवादी भी भारत की समृद्धि,  हमारे संविधान और हमारे सफल लोकतंत्र से नफरत करते हैं और घात लगाकर हमला करते हैं। कांग्रेस भी घात लगाकर देश को बदनाम करने के लिए कहीं भी घुस जाती है। कांग्रेस के ऐसे कुकर्मों को देश कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि देश को बदनाम करना एवं देश की सेना को कमजोर करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है । उन्होंने कहा कि यही वह कांग्रेस है, जिसने हमारी सेना के जवानों को हथियारों और वर्दी के लिए तरशा कर रखा था। मोदी ने कहा कि गत 11 वर्षां में भारत की सेना ने हर मोर्चे पर आतंकियों एवं देश के दुश्मनों पर करारा प्रहार किया। हमारी सेना हर मिशन हर मोर्चे में विजयी रही है और सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक वीरता का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि देश का भला करने वालों का कांग्रेस अब सबका विरोध कर रही है, इसलिए देश कांग्रेस को सबक सिखा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में यहां के लोगों ने कांग्रेस के कुशासन को करीब से अनुभव किया है, यहां जितने दिन कांग्रेस रही, भ्रष्टाचार और आपसी लड़ाई एवं झगडे में ही उलझी रही। कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया। कांग्रेस ने दशकों तक ङ्क्षसचाई की परियोजना को लटकाये रखा और किसानों का बहुत नुकसान हुआ। कांग्रेस ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को केवल फाइलों  एवं घोषणाओं में ही उलझाये रखा। हमारी सरकार आते ही ईआरसीपी को फाइलों से निकालकर धरातल पर उतारने का काम किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

होली के अवसर पर वड़ोदरा-खातीपुरा-वड़ोदरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, जानें किन स्टेशनों पर करेगी ठहराव  होली के अवसर पर वड़ोदरा-खातीपुरा-वड़ोदरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, जानें किन स्टेशनों पर करेगी ठहराव 
होली पर अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वडोदरा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की। यह सेवा 1...
सडन कार्डियक अरेस्ट के खतरे से पहले ही मिलेगा अलार्म, जयपुर में विशेषज्ञों ने साझा की नई तकनीक
आंध्र प्रदेश में पटाखा कारखाने में विस्फोट :  हादसे में 10 लोगों की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी
ग्लोबल मार्केट में हड़कंप : फिर नई ऊंचाई पर सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर : अजमेर आस्था और शौर्य की धरती, मोदी ने कहा- यहां क्रांतिवीरों के पदचिह्न
इजराइल और ईरान के बीच तेजी से बढ़ता तनाव चिंताजनक : भारतीय नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, राहुल गांधी बोले- पश्चिम एशिया से नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कदम उठाए सरकार
जेडीए की कार्रवाई : सडक सीमा से हटाए अतिक्रमण, 13 बीघा भूमि पर 2 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त