घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक

सोई गैस का उचित प्रबंध करने के लिए निर्देशित किया

घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक

शर्मा के निर्देश पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वीसी के जरिए सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल रोकी गई है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कालाबाजारी रोकने के लिए राज्य-जिला स्तर पर निगरानी समितियां बनाई जाएंगी, जबकि शिकायत के लिए 112, 181 और 14435 हेल्पलाइन जारी की गई हैं।

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा के घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति के संबंध में दिए निर्देशों की अनुपालना में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने बुधवार को सचिवालय में वीसी माध्यम से प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स, एसपी, विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों तथायल मार्केटिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वीसी के माध्यम से एक हाइब्रिड बैठक ली। श्रीनिवास ने कहा कि केन्द्र सरकार के गत 9 मार्च के एलपीजी कंट्रोलर्डर के माध्यम से व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है,लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इस संबंध में घरेलू उपभोक्ताओं को चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं है। इसके साथ ही अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों में रसोई गैस की निर्बाध एवं नियमित आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में संचालित सभी अन्नपूर्णा रसोइयों में भी रसोई गैस का उचित प्रबंध करने के लिए निर्देशित किया।

राज्य एवं जिला स्तर पर  निगरानी कमेटी

बैठक में श्रीनिवास ने घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति प्रक्रिया की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर निगरानी समितियां बनाने के दिशा निर्देश दिए। इन समितियों में पुलिस और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों के अधिकारी एवंयल मार्केटिंग कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। यह कमेटी राज्य एवं जिला स्तर पर मांग एवं आपूर्ति के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की स्टॉकिंग, आवाजाही एवं वितरण प्रक्रिया की प्रभावी मॉनिटरिंग करेगी तथा घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं अन्य उद्देश्य के लिए इस्तेमाल के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम तय करेगी।

कालाबाजारी रोकने के लिए तीन हेल्पलाइन

Read More प्लॉट के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित दिए कि पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण आदि के संबंध में आई शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी संज्ञान लेकर कार्रवाई करें। साथ ही, राजस्थान संपर्क की हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायत की जा सकेगी। उपभोक्ता मामले विभाग के हेल्पलाइन नंबर 14435 पर भी इस संबंध में शिकायत दर्ज की जा सकेगी। 

Read More विशेष स्वास्थ्य शिविर : हाथियों की आंख, खून और लार के लिए नमूने, विस्तृत जांच के लिए राज्य रोग निदान केंद्र भेजा

Tags: cylinder

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल...
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे