खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला स्तर पर हो मॉनिटरिंग एवं निरीक्षण

खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

शर्मा ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की पर्याप्त आपूर्ति है और व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। उन्होंने स्टॉक, वितरण और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी, कंट्रोल रूम स्थापना, अफवाह रोकने और आमजन को आधिकारिक जानकारी देने के निर्देश दिए। आवश्यक सेवाओं में गैस आपूर्ति निरंतर सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त टीमों का गठन किया गया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारु तथा सामान्य है। इसकी आपूर्ति को लेकर प्रदेश में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर निर्देश दिए कि आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए उपलब्धता से लेकर वितरण व्यवस्था की निगरानी रखते हुए प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाए। उन्होंने नागरिक आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त किए जाने के निर्देश दिए।

जिला स्तर पर हो मॉनिटरिंग एवं निरीक्षण

शर्मा ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए एलपीजी गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी या कालाबाजारी पर विशेष निगरानी रखी जाए। ऐसे मामलों के पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

आमजन को दें आधिकारिक जानकारी

Read More ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद भी जयपुर-दुबई उड़ान प्रभावित : दुबई फ्लाइट संचालन ठप, यात्रियों में बढ़ी परेशानी

शर्मा ने कहा कि ऐसे समय में अफवाह एवं भ्रामक जानकारी पर भी निगरानी रखी जाए एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, आमजन को एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति को लेकर समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से जानकारी दी जाए।

Read More अशोक गहलोत का एक बार फिर भाजपा पर हमला, कहा- रिफाइनरी के नाम पर जनता के साथ किया अन्याय

गैस सिलेंडरों के स्टॉक और आपूर्ति की हो समीक्षा

Read More जयपुर में गर्लफ्रेंड को डराने के लिए आत्मदाह का नाटक : फेक सुसाइड का वीडियो बनाने का प्रयास, पेट्रोल छिड़कते ही लगी आग

शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थानों में गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित रखी जाए। राज्य एवं जिला स्तर पर संबंधित विभाग, आॅयल कंपनियों और गैस वितरकों के साथ समन्वय करते हुए गैस सिलेंडरों के स्टॉक और आपूर्ति की समीक्षा करें।

मुख्यमंत्री ने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान दें। केन्द्र सरकार अंतरराष्टÑीय परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु बनी हुई है। आमजन आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी समस्या के लिए सरकार की हेल्पलाइन नंबर 181,112 की सहायता लें।

आपूर्ति व्यवस्था के लिए संयुक्त टीमों का गठन

सीएस वी श्रीनिवास ने बताया कि आमजन को उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी प्रदान करने के लिए विभागों की राज्य एवं जिला स्तर पर संयुक्त टीमों का गठन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय समन्वय आॅयल कंपनीज के प्रतिनिधि ने एलपीजी गैस की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को डीएसी प्रमाणीकरण के माध्यम से घर पर एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

Tags: consumers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर