‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- भारत बनेगा दुनिया का नंबर एक देश

‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान

सीआईआई राजस्थान ने “विकसित राजस्थान : 4.3 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बाय 2047” विषय पर सम्मेलन आयोजित। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उद्योग और समाज से सहयोग का आह्वान, युवाओं को जॉब ऑफर। सम्मेलन में उद्योगपति, विशेषज्ञ और शिक्षाविदों ने रोजगार, निवेश और प्रदेश की औद्योगिक प्रगति पर विचार-विमर्श।

जयपुर। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) राजस्थान की ओर से गुरुवार को जयपुर के होटल रोज आमेर में एनुअल सेशन 2025-26 एवं ‘विकसित राजस्थान: अचीविंग 4.3 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बाय 2047’ विषय पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रहे।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आने वाले समय में दुनिया का नंबर एक देश बनेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार, उद्योग और समाज सभी को मिलकर काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत से आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए उद्योगपति अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करें और नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना करें। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को जॉब ऑफर लेटर भी प्रदान किए।

इस अवसर पर सीआईआई नॉर्दर्न रीजन की चेयरपर्सन एवं आनंद ग्रुप की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन अंजलि सिंह, राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, सीआईआई राजस्थान के चेयरमैन एवं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय अग्रवाल, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा और उद्योग एवं बीआईपी के आयुक्त सुरेश कुमार ओला सहित कई प्रमुख वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

Read More खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा

इसके अलावा सीआईआई राजस्थान के वाइस चेयरमैन एवं न्यूरोइक्विलिब्रियम डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी रजनीश भंडारी, बिट्स पिलानी के कुलपति प्रोफेसर वी. रामगोपाल राव, आर्कगेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुणाल बागला तथा सीआईआई राजस्थान के वरिष्ठ निदेशक एवं हेड नितिन गुप्ता ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

Read More औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की जांच को लेकर विधायक ​गीता बरबड़ ने बोला राज्य सरकार पर हमला, कहा-घोड़ावत में संचालित औद्योगिक इकाई द्वारा हो रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण

कॉन्फ्रेंस में प्रदेशभर से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और राजस्थान को 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में उद्योग, निवेश और रोजगार सृजन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

Read More वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा : ईरान पर हमले में अमेरिका ने 6 दिन में फूंक डाले 11.3 अरब डॉलर, विशेषज्ञों का कहना- अमेरिकी बजट और घरेलू राजनीति के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है युद्ध का खर्च पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा : ईरान पर हमले में अमेरिका ने 6 दिन में फूंक डाले 11.3 अरब डॉलर, विशेषज्ञों का कहना- अमेरिकी बजट और घरेलू राजनीति के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है युद्ध का खर्च
ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान के सिर्फ छह दिनों में ही 11.3 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च हो चुके...
हवाई में फिर फटा ज्वालामुखी : आसमान में एक हजार फीट तक उठे लावा के फव्वारे, कांच जैसे टुकड़े गिरे
जयपुर में कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार : पुलिस की रेड में मैनेजर समेत 7 युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
रींगस में पैंथर की दहशत : घर के बाहर महिला पर किया हमला, गंभीर रुप से घायल; ट्रेंकुलाइज का प्रयास जारी
निजीकरण के विरोध में जलदाय कर्मचारी कल करेंगे जलभवन का घेराव, हजारों कर्मचारी होंगे शामिल
रसोई गैस और तेल की किल्लत का यह शुरुआती दौर : एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की  संभावनाओं पर ध्यान दें सरकार, राहुल गांधी बोले- तैयारी नहीं की तो करोड़ों लोगों का होगा नुकसान
सर्राफा बाजार में गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव