स्टेट हाइवे-70 पर जल्द भरी जाएंगी दरारें, सड़क की दोनों किनारों पर बिछेगी ग्रेवल

हादसे का बना रहाता है खतरा

स्टेट हाइवे-70 पर जल्द भरी जाएंगी दरारें, सड़क की दोनों किनारों पर बिछेगी ग्रेवल

कोटा से गुजर रहे स्टेट हाइवे-70 पर हो रही दरारें अब जल्द ही भरी जाएंगी, साथ ही सड़क के दोनों किनारों पर ग्रेवल बिछाकर रोड के लेवल पर लाया जाएगा

कोटा। कोटा से गुजर रहे स्टेट हाइवे-70 पर हो रही दरारें अब जल्द ही भरी जाएंगी। साथ ही सड़क के दोनों किनारों पर ग्रेवल बिछाकर रोड के लेवल पर लाया जाएगा। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद टोल प्रशासन द्वारा शीघ्र ही सुधार कार्य करवाए जाने की बात कही गई है। टोल मैनेजर संदीप भदौरिया का कहना है, यात्रियों की सुविधा के लिए टोल एजेंसी नियमित कार्य कर रही है।

हाल ही में सीसी सड़क के खराब हुए पैनल बदले गए हैं। वहीं, सफेद लाइनिंग व ज्रेबा क्रोसिंग की मार्किंग की गई है, ताकि रात को हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को अपनी लेन का पता रहे। इसके अलावा घुमाव पर संकेतक बोर्ड भी लगवा दिए गए हैं। पिछले कुछ महीनों से मेंटिनेंस कार्य लगातार जारी है। हालांकि, कुछ काम अधूरे हैं, जिन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाया जाना प्राथमिकता है।  बता दें, स्टेट हाइवे-70 पर दीगोद से सुल्तानपुर तक करीब 12 किमी सीसी सड़क पर 3 इंच चौड़ी और डेढ़ इंच गहरी दरारें हो रही है। जिनमें वाहनों के टायर फंसने से हादसे का खतरा बना रहता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन