338 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास : भजनलाल का कांग्रेस पर निशाना, कहा- विकास नहीं दिख रहा तो शिविरोंं में जाकर आंखों की जांच कराएं
जवाई पुनर्भरण सहित पेयजल उपलब्धता के लिए सरकार प्रयासरत
भजनलाल शर्मा ने आहोर में कई विकास कायोंर् का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ कई विकास कायोंर् की घोषणाएं की। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर और तलवार भेंट कर स्वागत किया। सभा को सम्बोधित करते उन्होंने कहा कि जवाई पुनर्भरण सहित क्षेत्र में पेयजल की नियमित उपलब्धता के लिए सरकार प्रयासरत।
जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को आहोर में कई विकास कायोंर् का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ कई विकास कायोंर् की घोषणाएं की। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर और तलवार भेंट कर स्वागत किया। सभा को सम्बोधित करते उन्होंने कहा कि जवाई पुनर्भरण सहित क्षेत्र में पेयजल की नियमित उपलब्धता के लिए सरकार प्रयासरत है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डबल इंजन की सरकार की ओर से दो साल में किए विकास कार्य गिनवाए। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोध करना उनका काम है। हम रोज कहते हैं कि आपके पास आंकड़े हैं तो बताएं कि आपने कितना काम किया है और मैने कितना काम किया है। अगर आपकी दृष्टि में नहीं आ रहा है तो अब राजस्थान के स्कूलों में बच्चों के लिए आंखों के कैंप लगाए जा रहे हैं। जिसमें आंखों की जांच होगी। अगर जरूरत होगी तो चश्मा भी मिलेगा। इसलिए मैं कांग्रेस के लोगों से कहना चाहता हूं कि आपको अगर नहीं दिखाई दे रहा है तो उन शिविरों में जाएं और आंखों की जांच कराएं। जरूरत हो तो उनको चश्मा भी उपलब्ध करा देंगे, ताकि उन्हें विकास कार्य दिखने लगें।
आहोर-जालोर को मिली 75. 38 करोड़ के विकास कायोंर् की सौगात
जनसभा के दौरान सीएम ने उण से भैसवाड़ा, अलावा सी से पावटा, भागली पुरोहितान से आहोर, गुडा बालोतान से थांवला, अगवरी से कुआडा, छिपरवाड़ा से आहोर, चांदना से सियाणा, हरजी से सिरोही सीमा तक 17 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आहोर और जालोर में कुल 75. 38 करोड़ रुपए के विकास कायोंर् की सौगात दी। जिसमें 2.85 करोड़ की लागत से 33.11 सब स्टेशन हेमागुढ़ा, पीएम कुसुम योजना.सी के तहत 4 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र, राजकीय कृषि महाविद्यालय केशवना के लिए 8.80 करोड़ रुपए के विकास कार्य और सांचौर में पिछड़े वर्ग की बालिकाओं के हॉस्टल निर्माण के लिए 2.80 करोड़ रुपए की सौगात दी।

Comment List