राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने की आयुक्त से मुलाकात, कहा- विभाग की रीढ़ है परिवहन निरीक्षक

राजस्व वृद्धि और सड़क दुर्घटना कमी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण

राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने की आयुक्त से मुलाकात, कहा- विभाग की रीढ़ है परिवहन निरीक्षक

राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मुख्यालय में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के नवनियुक्त परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि आयुक्त ने स्वागत स्वीकार करते हुए कहा कि परिवहन निरीक्षक विभाग की रीढ़ हैं।

जयपुर। राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को परिवहन मुख्यालय में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के नवनियुक्त परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि आयुक्त ने स्वागत स्वीकार करते हुए कहा कि परिवहन निरीक्षक विभाग की रीढ़ हैं। आपके अनुभव, सुझाव और फीडबैक विभागीय सुधार, राजस्व वृद्धि और सड़क दुर्घटना कमी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विभाग आपकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देगा और फील्ड स्टाफ को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही एक वी सी बैठक आयोजित कर निरीक्षक वर्ग से विस्तृत संवाद किया जाएगा तथा सभी सुझावों को विभागीय सुधार की प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में संघ के महामंत्री अनिल बसवाल, मुन्‍ना लाल कुमावत, श्रीचंद  ढाका, नवनीत बाटड़, घनश्याम सिंह राठौड़, स्वाति दीक्षित, मुकुंद राठौड़, रूपेश कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं