विधानसभा में जावर माइन्स के वृक्षारोपण पर हंगामा, जांच और जिओ टैगिंग के निर्देश

टूटी हुई पाइपलाइन को भी रिपेयर कराने के निर्देश

विधानसभा में जावर माइन्स के वृक्षारोपण पर हंगामा, जांच और जिओ टैगिंग के निर्देश

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जावर माइन्स में वृक्षारोपण को लेकर बहस। विधायक फूल सिंह मीना ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए मामले की जांच की मांग उठाई और लगाया आरोप ।

जयपुर। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जावर माइन्स में वृक्षारोपण को लेकर बहस हुई। विधायक फूल सिंह मीना ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए मामले की जांच की मांग उठाई और आरोप लगाया कि अपशिष्ट पदार्थों के कारण लगाए गए पौधे मर रहे हैं। फूल सिंह मीना ने सदन में कहा कि जावर माइन्स क्षेत्र में इस बार भी सैकड़ों पौधे लगाए गए, लेकिन अधिकांश सूख गए। उन्होंने आरोप लगाया कि वृक्षारोपण के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। साथ ही यह भी कहा कि अपशिष्ट पदार्थों से लगभग तीन सौ फीट ऊंची पहाड़ी को दबा दिया गया है। विधायक ने सवाल उठाया कि क्या अधिकारियों पर किसी प्रकार का दबाव बनाया जा रहा है?

इस पर जवाब देते हुए मंत्री गजेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि जावर माइन्स ने जितने पौधे लगाने का दावा किया था, उससे कम पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पिछली बार उन्होंने विशेष कमेटी गठित करने का भरोसा दिया था। कमेटी ने साइट का दौरा कर अपनी रिपोर्ट भी सौंपी थी, हालांकि उस दौरान संबंधित विधायक साथ नहीं थे। मंत्री ने आश्वस्त किया कि एक बार फिर से कमेटी की विजिट कराई जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में लगाए जाने वाले पौधों की जिओ टैगिंग की जाएगी, ताकि उनकी निगरानी सुनिश्चित हो सके। साथ ही टूटी हुई पाइपलाइन को भी रिपेयर कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे सिंचाई व्यवस्था सुचारू रह सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर