कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 : शारीरिक दक्षता व मापतौल परीक्षा आयोजित, ई-प्रवेश पत्र राजस्थान पुलिस की वेबसाइट अपलोड

परीक्षा वैशाली नगर जयपुर में आयोजित

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 : शारीरिक दक्षता व मापतौल परीक्षा आयोजित, ई-प्रवेश पत्र राजस्थान पुलिस की वेबसाइट अपलोड
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय राजेश कुमार कॉवत ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय, जयपुर की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 में कांस्टेबल के कुल 704 पदों के लिए शारीरिक दक्षता व शारीरिक मापतौल परीक्षा 08 दिसंबर 2025 से 11 दिसम्बर 2025 तक प्रातः 6 बजे से प्रताप यादव, चित्रकूट स्टेडियम, वैशाली नगर, जयपुर में आयोजित की जावेगी।

जयपुर। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय राजेश कुमार कॉवत ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय, जयपुर की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 में कांस्टेबल के कुल 704 (कांस्टेबल सामान्य के 674,चालक के 30 ) पदों के लिए शारीरिक दक्षता व शारीरिक मापतौल परीक्षा 08 दिसंबर 2025 से 11 दिसम्बर 2025 तक प्रातः 6 बजे से प्रताप यादव, चित्रकूट स्टेडियम, वैशाली नगर, जयपुर में आयोजित की जावेगी। कॉवत ने बताया कि इस शारीरिक दक्षता एवं मापतौल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले पात्र अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र राजस्थान पुलिस की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपना ई-प्रवेश पत्र उक्त वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता एवं मापतौल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र एवं विज्ञप्ति के अनुसार मूल दस्तावेज में मय प्रमाणित छाया प्रति, वैध फोटो पहचान पत्र, दो फोटो तथा राजकीय चिकित्सा के द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एवं ऑनलाइन भरे गये आवेदन पत्र मय प्रवेश पत्र की प्रति सहित प्रवेश पत्र में अंकित निर्धारित तिथि को  श्री प्रताप यादव, चित्रकूट स्टेडियम, वैशाली नगर, जयपुर में शारीरिक दक्षता परीक्षा व शारीरिक मापतौल हेतु उपस्थित होवें। उन्होंने बताया कि शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा में उपस्थित होने संबंधित प्रवेश पत्र एवं अन्य जानकारी राजस्थान पुलिस की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in से प्राप्त की जा सकती है तथा विस्तृत विवरण प्रवेश पत्र पर अंकित है।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई