विधानसभा में गतिरोध का समाधान, स्पीकर की सख्त नसीहत- चेयर का अपमान बर्दाश्त नहीं

वाद-विवाद करें और अपनी बात प्रभावी तरीके से रखें

विधानसभा में गतिरोध का समाधान, स्पीकर की सख्त नसीहत- चेयर का अपमान बर्दाश्त नहीं

विधानसभा में कल हुए गतिरोध के बाद आज सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से शुरू। कार्यवाही के दौरान स्पीकर ने सदस्यों को अनुशासन और गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी और स्पष्ट कहा कि चेयर की मर्यादा का उल्लंघन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं।

जयपुर। विधानसभा में कल हुए गतिरोध के बाद आज सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से शुरू हुई। कार्यवाही के दौरान स्पीकर ने सदस्यों को अनुशासन और गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी और स्पष्ट कहा कि चेयर की मर्यादा का उल्लंघन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्पीकर ने कहा, “चेयर पर पहले भी अध्यक्ष बैठते रहे हैं और आगे भी दूसरे अध्यक्ष बैठेंगे, लेकिन यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि चेयर का सम्मान है। इसका अपमान पूरे सदन का अपमान है।” उन्होंने सदस्यों को निर्देश दिया कि इस प्रकार की गलती या निर्देशों की अवहेलना दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि एक ही सदस्य कई-कई बार खड़े होकर बोलने की कोशिश कर रहे थे। स्पीकर ने कहा, “एक ही व्यक्ति 10 से 15 बार, कुछ तो 40 बार तक खड़े हुए हैं।

यदि किसी को बोलना है तो आसान की अनुमति से ही बोले।” उन्होंने कहा कि कई सदस्य तीन-चार बार बोले, उसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हर मांग पर एक ही व्यक्ति का सातों बार खड़ा होना उचित नहीं है। स्पीकर ने सदन से अपील की कि विषय को अनावश्यक रूप से न खींचा जाए और सभी मिलकर सदन को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा, “सदन अनुशासन और गरिमा के साथ चले, हम बहस करें, वाद-विवाद करें और अपनी बात प्रभावी तरीके से रखें। अगर तालमेल से चलेंगे तो बेहतर रहेगा, अन्यथा समय सीमा समाप्त होते ही चर्चा रोक दी जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ