कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा : 195 रुपए बढ़े दाम, अब 2106 रुपए में मिलेगा

रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा : 195 रुपए बढ़े दाम, अब 2106 रुपए में मिलेगा

आम जनता और व्यापारियों को महंगाई का एक और झटका लगा। पेट्रोलियम कंपनियों ने देर रात एलपीजी गैस की कीमतों की समीक्षा करते हुए 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 195 रुपए की बढ़ोतरी कर दी।

जयपुर। आम जनता और व्यापारियों को महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने देर रात एलपीजी गैस की कीमतों की समीक्षा करते हुए 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 195 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद राजस्थान में अब यह सिलेंडर 1911 रुपए से बढ़कर 2106 रुपए में मिलेगा। राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत के अनुसार, कंपनियों द्वारा जारी नई दरें आज से लागू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि यह इस साल पांचवीं बार है जब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च महीने में भी कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की थी। उस दौरान 27.50 रुपए और 114 रुपए प्रति सिलेंडर तक दाम बढ़ाए गए थे। लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण व्यापारिक गतिविधियों की लागत में इजाफा हो रहा है, जिसका असर आम उपभोक्ताओं तक भी पहुंच सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में खाद्य पदार्थों और सेवाओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
नीट पेपर लीक विवाद पर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि एसओजी और सीबीआई...
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम समिति पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
कैबिनेट बैठक : पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति