उपनिरीक्षक (एसआई) पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 : सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, आरपीएससी की प्रक्रिया पर टिकी अभ्यर्थियों की नजर

अंतिम निर्णय लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी

उपनिरीक्षक (एसआई) पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 : सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, आरपीएससी की प्रक्रिया पर टिकी अभ्यर्थियों की नजर

उपनिरीक्षक (एसआई) पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। यह सुनवाई एसएलपी (विविध प्रार्थना-पत्र) डायरी संख्या 19461/2026 सूरजमल मीणा बनाम राजस्थान राज्य व अन्य (अंतर्गत एसएलपी संख्या 38278/2025) के तहत दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई।

अजमेर। उपनिरीक्षक (एसआई) पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। यह सुनवाई एसएलपी (विविध प्रार्थना-पत्र) डायरी संख्या 19461/2026 सूरजमल मीणा बनाम राजस्थान राज्य व अन्य (अंतर्गत एसएलपी संख्या 38278/2025) के तहत दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई है। न्यायालय ने सभी पक्षकारों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदेशभर के हजारों अभ्यर्थियों की निगाहें इस सुनवाई पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे एसआई भर्ती परीक्षा 2025 की प्रक्रिया और पात्रता को लेकर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। इसी बीच, राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने भी सर्वोच्च न्यायालय के 2 अप्रैल के आदेश की क्रियान्विति को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार, एसआई परीक्षा 2021 के अभ्यर्थियों को परीक्षा 2025 में शामिल होने की अनुमति देने के आदेश के अनुपालन में आवश्यक प्रक्रिया तय की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आरपीएससी आज ही इस संबंध में आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं पर अंतिम निर्णय लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर सकता है। आयोग विधिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्यवाही तय कर रहा है, ताकि न्यायालय के आदेशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा सके। इस पूरे घटनाक्रम ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति बना दी है, वहीं अभ्यर्थियों के बीच उत्सुकता और चिंता दोनों बनी हुई हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल