अजमेर दरगाह व कलेक्ट्रेट को बम से उड़ने की धमकी : जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप, सर्च अभियान जारी

तमाम सुरक्षा एजेंसी भी अलर्ट

अजमेर दरगाह व कलेक्ट्रेट को बम से उड़ने की धमकी : जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप, सर्च अभियान जारी

जिला प्रशासन को दरगाह व कलेक्ट्रेट को बम से उड़ने की धमकी भरा ई मेल मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने स्वयं पुरी कलेक्ट्रेट का डॉग स्क्वॉड के साथ निरीक्षण किया। साथ ही कलेक्ट्रेट के आसपास के हिस्से को भी चेक किया।

अजमेर। जिला प्रशासन को दरगाह व कलेक्ट्रेट को बम से उड़ने की धमकी भरा ई मेल मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने स्वयं पुरी कलेक्ट्रेट का डॉग स्क्वॉड के साथ निरीक्षण किया। साथ ही कलेक्ट्रेट के आसपास के हिस्से को भी चेक किया। ई मेल में दरगाह का भी जिक्र होने के कारण पुलिस जाता दरगाह भी पहुंचा और उन्होंने दरगाह को कुछ देर के लिए खाली करवा लिया और अच्छे से चेक किया।

एसपी के निर्देश पर दरगाह में सीआईडी जॉन के एडीशनल एसपी राजेश कुमार मीणा सहित अजमेर के आधा दर्जन से ज्यादा थानों का जाता और अधिकारी पहुंच गए । इसके अलावा तमाम सुरक्षा एजेंसी भी अलर्ट हो गई और सभी ने कलेक्ट व दरगाह को चेक किया। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि फिलहाल किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है। फिलहाल सर्च अभियान जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करेंगी दीदी, बुनियादी मुद्दों को लेकर बोला हमला ईंधन संकट को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करेंगी दीदी, बुनियादी मुद्दों को लेकर बोला हमला
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को केंद्र की विफल ऊर्जा नीतियों के खिलाफ कोलकाता में विरोध मार्च करेंगी। उन्होंने LPG किल्लत...
कोटा कोर्ट का बड़ा फैसला: हत्या के मामले में दस आरोपियों को उम्रकैद
थाईलैंड नौसेना के तीन क्रू मेंबर्स लापता: ओमान से लगाई मदद की गुहार, होर्मुज जलडमरूमध्य में यात्रा के दौरान हुआ था हमला
पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी: प्रमुख शेयर सूचकांक एक प्रतिशत की गिरावट के साथ हुए बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा
केरल की राजनीति में भूचाल : दिग्गज नेता जी सुधाकरण ने छोड़ा माकपा का साथ, अंबालाप्पुझा से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
मुरलीपुरा में सामूहिक गणगौर पूजन 15 मार्च को, नव विवाहिताओं को मिलेगा नखराली गणगौर सम्मान
6 लाख में स्कॉर्पियो दिलाने व क्रिप्टो निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी : गिरोह का एजेंट सुरेश सैनी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला