रींगस में पैंथर की दहशत : घर के बाहर महिला पर किया हमला, गंभीर रुप से घायल; ट्रेंकुलाइज का प्रयास जारी

बाड़े में पैंथर के होने की सूचना पर इलाके को घेरा

रींगस में पैंथर की दहशत : घर के बाहर महिला पर किया हमला, गंभीर रुप से घायल; ट्रेंकुलाइज का प्रयास जारी

रींगस में पैंथर की दहशत फैल गई। सुबह करीब 10 बजे घर से बाहर निकल रही आची देवी पर पैंथर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। सतभाई स्कूल के पास पुराने बाड़े में पैंथर होने की सूचना पर वन विभाग और पुलिस ने घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया। ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश जारी है।

रींगस| शहर में पैंथर के मूवमेंट होने से दहशत का माहौल बन गया। सुबह करीब 10 बजे पैंथर ने घर से बाहर निकल रही महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला आची देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद प्रशासन और वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर गई। एसडीएम बृजेश कुमार ने आमजन से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। वहीं सतभाई स्कूल के खेल मैदान के पास स्थित करीब 10 बीघा के पुराने बाड़े में पैंथर के होने की सूचना पर इलाके को घेर लिया गया।

जयपुर से वन विभाग की टीम ट्रेंकुलाइज करने के संसाधनों के साथ रींगस पहुंची है। वन विभाग के एसीएफ श्रवण बाजिया भी मौके पर मौजूद हैं और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सर्च अभियान चला रहे हैं। रींगस थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल भी मौके पर तैनात है। वन विभाग की टीम पिछले करीब 3 घंटे से पुराने बाड़े में सर्चिंग कर रही है। इस दौरान पैंथर एक बार नजर भी आया, जिस पर ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह देखते ही देखते फिर से झाड़ियों में ओझल हो गया। प्रशासन का कहना है कि पैंथर को सुरक्षित तरीके से ट्रेंकुलाइज करने के प्रयास लगातार जारी हैं और जब तक उसे पकड़ा नहीं जाता, तब तक इलाके में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: panther

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

थाईलैंड नौसेना के तीन क्रू मेंबर्स लापता: ओमान से लगाई मदद की गुहार, होर्मुज जलडमरूमध्य में यात्रा के दौरान हुआ था हमला थाईलैंड नौसेना के तीन क्रू मेंबर्स लापता: ओमान से लगाई मदद की गुहार, होर्मुज जलडमरूमध्य में यात्रा के दौरान हुआ था हमला
होर्मुज जलडमरूमध्य में थाईलैंड के मालवाहक जहाज पर हमले के बाद तीन चालक दल के सदस्य लापता हैं। थाई नौसेना...
पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी: प्रमुख शेयर सूचकांक एक प्रतिशत की गिरावट के साथ हुए बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा
केरल की राजनीति में भूचाल : दिग्गज नेता जी सुधाकरण ने छोड़ा माकपा का साथ, अंबालाप्पुझा से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
मुरलीपुरा में सामूहिक गणगौर पूजन 15 मार्च को, नव विवाहिताओं को मिलेगा नखराली गणगौर सम्मान
6 लाख में स्कॉर्पियो दिलाने व क्रिप्टो निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी : गिरोह का एजेंट सुरेश सैनी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
Weather Update : मौसम में दिखा बदलाव, ठंडक घुली, लू से मिली राहत
‘वसुधा’ कला शिविर में महिला पेंटिंग कलाकारों की सृजनात्मक उड़ान, कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र