जयपुर में कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार : पुलिस की रेड में मैनेजर समेत 7 युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

दो अन्य युवकों के चालान काटे गए

जयपुर में कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार : पुलिस की रेड में मैनेजर समेत 7 युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

जयपुर के अशोक नगर में पुलिस ने एक बिल्डिंग में चल रहे अवैध हुक्का-बार का भंडाफोड़। देर रात छापेमारी में मैनेजर सहित सात युवक गिरफ्तार। मौके से 24 हुक्के, 23 फ्लेवर, 51 पाइप और 8 चिलम जब्त। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके में पुलिस ने एक आलीशान बिल्डिंग में चल रहे अवैध हुक्का-बार का भंडाफोड़ किया है। कैफे की आड़ में चल रही नशा पार्टी पर पुलिस ने देर रात छापा मारते हुए मैनेजर सहित सात युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य युवकों के चालान काटे गए। मौके से बड़ी मात्रा में हुक्का और उससे जुड़ा सामान भी जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैफे की आड़ में युवाओं को हुक्के के जरिए नशा परोसा जा रहा है और वहां नियमित रूप से नशा पार्टियां आयोजित की जाती हैं। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने रात करीब 11 बजे बिल्डिंग पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कैफे में कई युवकों को हुक्के के साथ नशा करते हुए पाया। पुलिस ने मौके से कैफे के मैनेजर सहित सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो अन्य युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान भी काटे गए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुक्का-बार से 24 हुक्के, 23 फ्लेवर, 51 पाइप और 8 चिलम जब्त किए। पुलिस का कहना है कि कैफे की आड़ में अवैध रूप से हुक्का-बार संचालित किया जा रहा था, जिसकी जांच की जा रही है।

Read More जयपुर में जलापूर्ति को लेकर अहम बैठक 13 अप्रैल को, जलस्तर और उनसे हो रही जल आपूर्ति का किया जाएगा आकलन

फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Read More नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं बनेंगी नीति निर्माता : दिया कुमारी

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल