पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी: प्रमुख शेयर सूचकांक एक प्रतिशत की गिरावट के साथ हुए बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा

युद्ध के साये में सेंसेक्स 829 अंक और टूटा

पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी: प्रमुख शेयर सूचकांक एक प्रतिशत की गिरावट के साथ हुए बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा

पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध और फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमलों ने शेयर बाजार को हिला दिया है। गुरुवार को सेंसेक्स 829 अंक गिरकर 76,034 पर बंद हुआ। ईंधन की कीमतों में उछाल और वैश्विक आपूर्ति बाधित होने के डर से बैंकिंग और ऑटो शेयरों में भारी गिरावट रही, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

मुंबई। पश्चिम एशिया में युद्ध की विभीषिका गहराने और फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमले की बढ़ती घटनाओं से ईंधन बाजार पर दूरगामी असर की आशंकाओं के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में जारी गिरावट का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा और प्रमुख शेयर सूचकांक लगभग एक प्रतिशत नीचे बंद हुए।

आज के कारोबार में बैंकिंग , वित्तीय सेवा और वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर था। बीएसई30 में बिजली क्षेत्र की एनटीपीसी और पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज , सन फार्मा , टेक महिंद्रा और एचसीएल को छोड़ कर 24 शेयर गिरावट घाटे में बंद हुए। बाजार कल भी गिरावट में था। मुंबई बाजार में सबसे ज्यादा खरीदे-बेचे जाने वाले 30 शेयरों पर आधारित बीएसई 30 सेंसेक्स कल की तुलना में 829.29 अंक (1.08 प्रतिशत) गिर कर 76,034.42 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 प्रमुख शेयरों पर आधारित निफ्टी50 भी 227.70 अंक (0.95 प्रतिशत) गिर कर 23,628 . 65 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 1,342.27 अंक लुढ़ककर 76,863.71 अंक और निफ्टी-50 सूचकांक 394.75 अंक टूटकर 23,866.85 अंक पर बंद हुआ था। बीएसई30 आज 76,369.65 पर खुला और कारोबार के दौरान इसका अधिकतम स्तर 76,681.71 तथा निम्नतम स्तर 75,871.18 रहा। इसी तरह 23,674.85 पर खुल कर ऊपर में 23,833.15 और नीचे में 23,556.30 तक गया था।

भारत अपनी तेल और गैस की जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ईरान की लड़ाई के बाद फारस की खाड़ी में हार्मूज जल-डमरूमध्य मार्ग से गुजरने वाले समुद्री नौवहन मांग में टैंकर पोत परिवहन प्रभावित हुआ है। फारस की खाड़ी में पिछले कुछ दिन से कई पोतों पर सैन्य हमलों के कारण चिंता बढ़ गयी है। इस मार्ग से विश्व में करीब 20 प्रतिशत ईंधन की ढुलाई होती है। इसके प्रभावित होने के कारण वैश्विक बाजार में तेल और गैस की कीमतें उछाल पर हैं। इसका असर करोबार पर पड़ने लगा है।

Read More अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मजबूत : डॉलर 93.10 पर, कच्चे तेल में गिरावट 

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
आईपीएल के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया। इशान किशन (91) और हेनरिक...
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा
ओबीसी आरक्षण निर्धारण नहीं हुआ, पहले गर्मी और बाद में होगी बारिश तो फिलहाल चुनाव कराना संभव नहीं
मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान : इस साल सामान्य से कम रहेगी बारिश, अल नीनो बदल सकता है हालात
गुलाबी नगर ओपन चेस टूर्नामेंट : अर्नव गुप्ता ने जीता खिताब, अनुज चोमाल रहे उपविजेता
Nitish Kumar आज देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा : आखिरी कैबिनेट मीटिंग खत्म; शाम 4 बजे NDA विधायक दल की अहम बैठक, मुख्यमंत्री आवास पर हलचल शुरू
बांसवाड़ा : BAP नेता के भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, कार्यक्रम में विवाद के बाद हत्या की आंशका, झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिले