थाईलैंड नौसेना के तीन क्रू मेंबर्स लापता: ओमान से लगाई मदद की गुहार, होर्मुज जलडमरूमध्य में यात्रा के दौरान हुआ था हमला

थाईलैंड नौसेना प्रमुख ने तलाशी अभियान के लिए ओमान से लगाई मदद की गुहार

थाईलैंड नौसेना के तीन क्रू मेंबर्स लापता: ओमान से लगाई मदद की गुहार, होर्मुज जलडमरूमध्य में यात्रा के दौरान हुआ था हमला

होर्मुज जलडमरूमध्य में थाईलैंड के मालवाहक जहाज पर हमले के बाद तीन चालक दल के सदस्य लापता हैं। थाई नौसेना प्रमुख ने ओमान से बचाव अभियान तेज करने का अनुरोध किया है। 20 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन शेष के क्षतिग्रस्त इंजन रूम में फंसे होने की आशंका है।

बैंकॉक। थाईलैंड के एक मालवाहक जहाज में चालक दल के तीन लापता सदस्यों के फंसे होने की आशंका है। इस बीच थाईलैंड नौसेना प्रमुख ने तलाशी अभियान में फौरन मदद के लिए ओमान के अपने समकक्ष से सीधा संवाद कायम किया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य में यात्रा के दौरान थाईलैंड के ध्वज वाले इस जहाज पर बुधवार को हमला हुआ था। इसमें चालक दल के कुल 23 थाई सदस्य सवार थे। इनमें से 20 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जो फिलहाल ओमान के तट पर हैं। जहाज की मालिक कंपनी प्रेशियस शिपिंग पीसीएल ने जारी एक बयान में कहा, चालक दल के तीन सदस्यों के लापता होने की खबर है और अंदेशा है कि हमले में क्षतिग्रस्त जहाज के इंजन रूम में वे फंसे हो सकते हैं।

इस हमले के बाद थाईलैंड की रॉयल नेवी के कमांडर-इन-चीफ एडमिरल पायरोत फुआंगचन ने बुधवार शाम को ओमान की रॉयल नेवी के कमांडर रियर एडमिरल सैफ बिन नासिर अल राहबी को जरूरी संदेश भेजा। इसमें उन्होंने थाई चालक दल को दी गयी फौरी मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

थाईलैंड नौसेना ने लापता सदस्यों को लेकर अपनी गहरी चिंता जतायी है। नौसेना प्रमुख ने ओमान की नौसेना से गुजारिश की है कि वे इस तलाशी अभियान को और तेज करें, ताकि उन्हें बचाने की उम्मीद बनी रहे।

Read More अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत नाकाम : दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दोष मढ़ा, दोनों देश लौटे अपने देश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला आरक्षण बिल पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विपक्ष पर हमला : कहा- देश और महिलाएं कभी नहीं करेगी माफ महिला आरक्षण बिल पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विपक्ष पर हमला : कहा- देश और महिलाएं कभी नहीं करेगी माफ
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण...
आयकर विभाग की कार्रवाई : तृणमूल विधायक के ठिकानों पर मारा छापा, केंद्रीय बल तैनात
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला : विधेयकों को पारित होने से रोककर अपना विकास विरोधी चेहरा किया उजागर, कहा- समर्थन नहीं कर महिलाओं के साथ किया विश्वासघात
एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद
सम्मान निधि रुकने से किसान परेशान : पहले से झेल रहे बारिश की मार, जूली ने कहा- भुगतान रुकने से बढ़ रही उनकी परेशानी
अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना