क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण के लिए 1400 करोड़ का प्रावधान, मंत्री दिया कुमारी ने कहा- आमजन को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधाएं उपलब्ध

प्रदेश में कई सड़कें समय के साथ जर्जर

क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण के लिए 1400 करोड़ का प्रावधान, मंत्री दिया कुमारी ने कहा- आमजन को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधाएं उपलब्ध

प्रदेश में नॉन पेचेबल और क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध। बजट घोषणा वर्ष 2026-27 में इस उद्देश्य से 1400 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान। आमजन को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधाएं उपलब्ध।

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में नॉन पेचेबल और क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। बजट घोषणा वर्ष 2026-27 में इस उद्देश्य से 1400 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान किया गया है, ताकि आमजन को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कई सड़कें समय के साथ जर्जर हो गई हैं, जिनके कारण यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है। ऐसे में सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर इन सड़कों के सुधार का निर्णय लिया है।

विभाग द्वारा सड़कों और पुलियाओं का चयन पारस्परिक प्राथमिकता, यातायात दबाव और तकनीकी सर्वेक्षण के आधार पर किया जाता है। दिया कुमारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सड़क अवसंरचना को मजबूत बनाकर विकास कार्यों को गति देना है। बेहतर सड़क नेटवर्क से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण