Weather Update : मौसम में दिखा बदलाव, ठंडक घुली, लू से मिली राहत

पारे में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट रही

Weather Update : मौसम में दिखा बदलाव, ठंडक घुली, लू से मिली राहत

जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में गुरुवार सुबह हल्के बादलों से मौसम सुहावना और तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक राहत की संभावना जताई। 14 मार्च को 8 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी।

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आज सुबह हल्के बादल छाए रहे और मौसम में ठंडक घुली रही। इससे आज सुबह से ही तेज गर्मी और तपन से राहत मिली। पारे में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट रही। वहीं मौसम विभाग ने कल भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। इधर 14 मार्च से आंधी बारिश का भी अलर्ट है। इससे एक बार फिर मौसम बदल जाएगा और गर्मी से राहत मिलेगी।  इससे पहले राजस्थान में मार्च में ही लू चलने लगी है। बुधवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा के इलाकों में इसका असर रहा। यहां अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री दर्ज हुआ।

आगामी दिनों में तेज गर्मी को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने हीटवेव से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 14 मार्च को 8 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इधर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के इलाकों में बुधवार दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाए, जिससे यहां तापमान में मामूली गिरावट हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ