छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर, डीआरजी का एक जवान शहीद

नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू 

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर, डीआरजी का एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुयी मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गये और डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुयी मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गये और डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ गंगालूर इलाके के घने जंगलों में शुरू हुई, जहां जवानों की एक संयुक्त टीम नक्सली कैंप की सूचना के आधार पर तलाशी अभियान पर निकली थी। तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है।

दंतेवाड़ा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कमलोचन कश्यप ने जगदलपुर में बताया, मुठभेड़ पिछले लगभग दो घंटों से लगातार जारी है, अब तक मौके से पांच माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं, डीआरजी के एक जवान की शहादत की खबर है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी नक्सली वर्दीधारी बताए जा रहे हैं। इलाके में और भी नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है, इसलिए जवान सतर्कता के साथ जंगल की तलाश अभियान चला रही है। डीआईजी ने संभावना जताई कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ स्थल की ओर अतिरिक्त बल भेजा गया है और पूरे ऑपरेशन की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सलियों की एक बड़ी प्लाटून इस इलाके में सक्रिय थी, जिसके इनपुट लगातार मिल रहे थे। जवानों ने इलाके को घेर रखा है और मुठभेड़ पूरी तरह खत्म होने तक ऑपरेशन जारी रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके...
पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी
नवविवाहिता ने लगाई फांसी : फंदे से लटक कर दे दी जान, मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
केंद्र सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था : एशिया में सबसे ज्यादा गिरा रुपया, कांग्रेस ने कहा- रिकार्ड गिरावट बनी हमारी साख का सवाल 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन, लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की
गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी