जयपुर आरटीओ प्रथम की सख़्ती : 15 वर्ष से पुराने व्यावसायिक वाहनों पर चलेगा अभियान, प्रदूषण नियंत्रण को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं

45 दिन का विशेष अभियान शुरू

जयपुर आरटीओ प्रथम की सख़्ती : 15 वर्ष से पुराने व्यावसायिक वाहनों पर चलेगा अभियान, प्रदूषण नियंत्रण को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं

प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ आरटीओ प्रथम जयपुर ने अब सख्त रुख अपनाया है। पंद्रह वर्ष से पुराने सभी व्यावसायिक वाहनों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाते हुए आरटीओ प्रथम ने स्पष्ट किया है कि ऐसे वाहन जयपुर में पाए जाने पर तत्काल सीज किए जाएंगे।

जयपुर। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ आरटीओ प्रथम जयपुर ने अब सख्त रुख अपनाया है। पंद्रह वर्ष से पुराने सभी व्यावसायिक वाहनों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाते हुए आरटीओ प्रथम ने स्पष्ट किया है कि ऐसे वाहन जयपुर में पाए जाने पर तत्काल सीज किए जाएंगे। जयपुर नॉन-अटेनमेंट सिटी घोषित है, इसलिए यहां इन वाहनों का संचालन किसी भी सूरत में वैध नहीं है। इस संबंध में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा पहले से ही स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उच्च प्रदूषण स्तर के कारण इन वाहनों को जयपुर से पहले ही फेज आउट किया जा चुका है, इसके बावजूद लंबे समय से इनके अवैध संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि कल से लगातार 45 दिन तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान 15 वर्ष से पुरानी व्यावसायिक गाड़ियों को अनिवार्य रूप से जब्त किया जाएगा। साथ ही बिना आरसी, फिटनेस, परमिट और एनजीटी नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना भी अधिरोपित किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित