विधायक की कार की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व सरपंच की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे-52 पर शव रखकर लगाया जाम

वाहन के आगे फंसकर करीब सौ फीट तक घिसटते चले

विधायक की कार की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व सरपंच की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे-52 पर शव रखकर लगाया जाम

क्षेत्र के बासनी गांव स्थित गणेश मंदिर के निकट नेशनल हाइवे-52 पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में पूर्व सरपंच बाबू मोहन सिंह मीणा की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।

हिंडोली। क्षेत्र के बासनी गांव स्थित गणेश मंदिर के निकट नेशनल हाइवे-52 पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में पूर्व सरपंच बाबू मोहन सिंह मीणा की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस के अनुसार झालावाड़ जिले के खानपुर से कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर की कार की टक्कर से स्कूटी सवार 65 वर्षीय पूर्व सरपंच बाबू मोहन सिंह मीणा निवासी बासनी गांव की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे वाहन के आगे फंसकर करीब सौ फीट तक घिसटते चले गए। हादसे के समय विधायक कार में मौजूद थे। जबकि कार उनका चालक चला रहा था। मृतक बाबू मोहन सिंह मीणा के पिता गंगाराम मीणा वर्ष 1963 से 1968 तक जनसंघ से विधायक रह चुके थे।

कार जब्त, चालक के खिलाफ एफआईआर
डीएसपी अजीत मेघवंशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विधायक का वाहन जब्त कर लिया गया है और चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  विधायक सुरेश गुर्जर ने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ