आमेर महल में पर्यटकों के लिए लिए क्लॉक रूम की शुरूआत, भविष्य में डिजिटल लॉकर की भी मिल सकेगी सुविधा
टोकन प्रणाली और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल आमेर महल में आने वाले पर्यटकों की सुविधार्थ पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से नई पहल की गई है। शनिवार महल परिसर में अस्थाई क्लॉक रूम की सुविधा शुरू की गई है।
जयपुर। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल आमेर महल में आने वाले पर्यटकों की सुविधार्थ पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से नई पहल की गई है। शनिवार महल परिसर में अस्थाई क्लॉक रूम की सुविधा शुरू की गई है। जिससे यहां आने वाले देशी और विदेशी पर्यटक अपना सामान, बैग सहित अन्य वस्तुएं महल भ्रमण के लिए जारी टिकिट खिड़की के पास स्थिम क्लॉक रूम में जमा करा सकते हैं। पर्यटकों की सुरक्षा एवं सहायता को ध्यान में रखते हुए सामान जमा करने के लिए टोकन प्रणाली और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त भविष्य में पर्यटकों के लिए डिजिटल लॉकर की सुविधा भी शुरू की जा सकती है। इसके लिए एक प्रस्ताव आया है, जिसे निदेशालय भेजा गया है। इसके तहत लॉकर खोलने के लिए पासवर्ड पर्यटकों के मोबाइल पर आए। जिसका उपयोग से वे लॉकर खोल सकेंगे।
आमेर महल में पर्यटकों की सुविधार्थ क्लॉक रूम की सुविधा शुरू की गई है। साथ ही जल्द ही डिजिटल लॉकर की सुविधा भी शुरू किए जाने की योजना है।
डॉ.पंकल धरेन्द्र, निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग

Comment List