ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज होगी FIR : कोर्ट ने दिया आदेश, आश्रम में नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का आरोप

आदेश के बाद झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज होगी FIR : कोर्ट ने दिया आदेश, आश्रम में नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का आरोप

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) विनोद कुमार चौरसिया ने पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज कर विधिवत विवेचना करने के निर्देश दिए हैं।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की एक विशेष अदालत ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) विनोद कुमार चौरसिया ने पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज कर विधिवत विवेचना करने के निर्देश दिए हैं। अदालत के आदेश के बाद झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने लगाई थी अर्जी

यह अर्जी शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 173(4) के तहत दाखिल की गई थी। आरोप है कि संबंधित आश्रम में नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण हुआ। आवेदक ने अदालत में कथित साक्ष्य के रूप में सीडी भी प्रस्तुत करने का दावा किया है।

दोनों नाबालिगों के बयान हुए थे दर्ज

Read More दुष्कर्म का आरोपी ‘भोंदू बाबा’ गिरफ्तार: खुद को बताता था महादेव का अवतार, पुलिस जांच शुरू

गौरतलब है कि 13 फरवरी को आरोप लगाने वाले दोनों नाबालिगों के बयान अदालत में वीडियोग्राफी के साथ दर्ज किए गए थे। अदालत ने पुलिस रिपोर्ट को भी संज्ञान में लिया था और सुनवाई के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया था। अब आदेश जारी होने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई आगे बढ़ेगी। 

Read More राहुल गांधी का केंद्र पर हमला: बोले-बड़े पदों पर कमजोर वर्ग की हिस्सेदारी हो सुनिश्चित, दलित और आदिवासी कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का लगाया आरोप

Tags: fir

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या : शव को पेट्रोल व शराब से जलाया, हाथ पर लिखे नाम से हुई मृतक की पहचान प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या : शव को पेट्रोल व शराब से जलाया, हाथ पर लिखे नाम से हुई मृतक की पहचान
लोकेन्द्र मजदूरी कर के परिवार का पालन पोषण करता था। लोकेन्द्र की पत्नी सोमवती की पड़ोस में रहने बाले महेश...
केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला : गनमैन और ड्राइवर के साथ मारपीट, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी
एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी