रेगिस्तान के हुनर पर युद्ध की मार : हैंडीक्राफ्ट में ब्लैकआउट, 700 फैक्ट्रियां बंद ; करोड़ों का कारोबार संकट में

युद्ध के कारण पेट्रोकेमिकल उत्पादों की सप्लाई प्रभावित

रेगिस्तान के हुनर पर युद्ध की मार : हैंडीक्राफ्ट में ब्लैकआउट, 700 फैक्ट्रियां बंद ; करोड़ों का कारोबार संकट में

खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब राजस्थान के जोधपुर के मशहूर हैंडीक्राफ्ट उद्योग पर साफ नजर आने लगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता, कच्चे माल की कमी और ऑर्डर रुकने से यह सेक्टर गहरे संकट में पहुंच गया है। कभी विदेशी बाजारों में अपनी पहचान बनाने वाला जोधपुर का हुनर आज ब्लैकआउट जैसी स्थिति से गुजर रहा।

जोधपुर। खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब राजस्थान के जोधपुर के मशहूर हैंडीक्राफ्ट उद्योग पर साफ नजर आने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता, कच्चे माल की कमी और ऑर्डर रुकने से यह सेक्टर गहरे संकट में पहुंच गया है। कभी विदेशी बाजारों में अपनी पहचान बनाने वाला जोधपुर का हुनर आज ब्लैकआउट जैसी स्थिति से गुजर रहा है। हैंडीक्राफ्ट निर्यातक विनोद जौहरी के अनुसार, हाल ही में अमेरिका की ओर से टैरिफ में राहत मिलने के बाद उद्योग को थोड़ी उम्मीद जगी थी, लेकिन अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने हालात फिर बिगाड़ दिए। सबसे बड़ा झटका यह है कि विदेशी खरीदार (बायर) अब नए ऑर्डर देने से बच रहे हैं और पुराने ऑर्डर भी होल्ड पर डाल दिए गए हैं।

कच्चे माल की कमी बनी सबसे बड़ी वजह: युद्ध के कारण पेट्रोकेमिकल उत्पादों की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे माल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो गई है। खासतौर पर पाउडर कोटिंग की कमी ने उद्योग की रीढ़ तोड़ दी है। लोहे के उत्पादों में इस्तेमाल होने वाली इस कोटिंग के लिए एलपीजी गैस जरूरी होती है, जिसकी कमी के चलते कोटिंग यूनिट्स में काम बंद हो गया है। इसके अलावा थिनर, सीलर, लैकर, डिस्टेंपर जैसे केमिकल्स और पैकिंग में काम आने वाला फोम, बबल रैप व टेप रोल भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे। नतीजा यह है कि तैयार माल भी समय पर पैक नहीं हो पा रहा और सप्लाई चेन पूरी तरह प्रभावित हो गई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध गैस रिफलिंग और कालाबाजारी पर कार्रवाई, 35 सिलेंडर जब्त अवैध गैस रिफलिंग और कालाबाजारी पर कार्रवाई, 35 सिलेंडर जब्त
शहर में घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी, अवैध भण्डारण एवं रिफलिंग की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा...
1029 करोड़ की वसूली के लिए बड़ा अभियान : एआईटीपी बसों की भी होगी जांच, बकाया सूची जारी
जयपुर सहित कई जिलों में सुबह हुई बारिश : तापमान में आई गिरावट, चूरू में करंट से पिता-पुत्र की मौत
2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण