राज संपर्क : शिकायत निस्तारण में जयपुर अव्वल, 2,294 शिकायतों के समाधान के साथ पहले स्थान पर

राज्यभर में कुल 18,698 शिकायतों का निस्तारण

राज संपर्क : शिकायत निस्तारण में जयपुर अव्वल, 2,294 शिकायतों के समाधान के साथ पहले स्थान पर

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ‘एक्स’ पर ‘राज संपर्क’ पोर्टल को लेकर ताज़ा आंकड़े साझा किए। 21 अप्रैल तक के अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार राज्यभर में कुल 18,698 शिकायतों का निस्तारण।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर ‘राज संपर्क’ पोर्टल को लेकर ताज़ा आंकड़े साझा किए हैं। 21 अप्रैल तक के अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार राज्यभर में कुल 18,698 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। जिला स्तर पर प्रदर्शन की बात करें तो 2,294 शिकायतों के समाधान के साथ जयपुर पहले स्थान पर रहा। वहीं 1,093 शिकायतों के निस्तारण के साथ जोधपुर दूसरे और 786 शिकायतों के साथ भरतपुर तीसरे स्थान पर रहा।

विभागीय स्तर पर लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने सबसे अधिक 2,608 शिकायतों का निस्तारण कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके अलावा गैस आपूर्ति की बढ़ती मांग के बीच खाद्य विभाग ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1,917 शिकायतों का निस्तारण कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। पंचायतीराज विभाग ने 1,544 शिकायतों का समाधान कर उल्लेखनीय कार्य किया है। मुख्य सचिव ने विभागों और जिलों को निर्देश दिए हैं कि शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और शासन के प्रति विश्वास मजबूत हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल का असली चुनावी युद्ध : मतदाता सूची से करीब 91 लाख लोगों के नाम, सड़कों पर बख्तरबंद दौड़ रही गाड़ियाँ पश्चिम बंगाल का असली चुनावी युद्ध : मतदाता सूची से करीब 91 लाख लोगों के नाम, सड़कों पर बख्तरबंद दौड़ रही गाड़ियाँ
पश्चिम बंगाल में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' के तहत 91 लाख नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जिससे राजनीतिक...
जयपुर में आतंकी गतिविधियों को लेकर बड़ा खुलासा : फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाकर आंतकी खरगोश देश से फरार, स्थानीय लोगों के बीच घुलने-मिलने के बाद बनवाया किरायानामा
प्रदेश में गर्मी का प्रकोप : पारा 42 डिग्री के पार, राज्य में अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं ; लू का भी अलर्ट
केरल सरकार ने दिए त्रिशूर विस्फोट की न्यायिक जांच के आदेश : 14 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा, कई लोगों की मौत
लुफ्थांसा एयरलाइन ने रद्द की 20 हजार उड़ानें : सीट क्षमता में करीब एक प्रतिशत की कमी, ईंधन की कीमतें बढ़ने के कारण लिया फैसला
तकनीकी जांच के दौरान विमान में खराबी : जयपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द, यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील
राज संपर्क : शिकायत निस्तारण में जयपुर अव्वल, 2,294 शिकायतों के समाधान के साथ पहले स्थान पर