तेज रफ्तार कार डिवाइडर की 4 फीट ऊंची रेलिंग पर चढ़ी, क्रेन से हटाई गई

पुलिस ने हादसे में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं

तेज रफ्तार कार डिवाइडर की 4 फीट ऊंची रेलिंग पर चढ़ी, क्रेन से हटाई गई

जयपुर में सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई और वहां लगी करीब 4 फीट ऊंची रेलिंग में फंस गई। तेज गति के कारण कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर पर चढ़ गई।

जयपुर। जयपुर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई और वहां लगी करीब 4 फीट ऊंची रेलिंग में फंस गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 8 बजे गांधी नगर मोड़ पर हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त कार को वहां से हटा लिया गया था।

जानकारी के मुताबिक, तेज गति के कारण कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर लगी करीब 4 फीट ऊंची रेलिंग पर चढ़कर कार फंस गई थी। बताया जा रहा है कि कार सवार ने खुद ही तुरंत क्रेन बुलाकर वाहन को रेलिंग से नीचे उतरवाया और वहां से हटवा दिया। पुलिस ने हादसे में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका : अदालत ने ठुकराई ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की अर्जी, असम सीएम की पत्नी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका : अदालत ने ठुकराई ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की अर्जी, असम सीएम की पत्नी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की अर्जी ठुकरा दी है। असम के मुख्यमंत्री...
संसाधनों के अभाव में दम तोड़ रहा देईखेड़ा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एक चिकित्सक के भरोसे अस्पताल
‘विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया’ ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर : लॉन्च हुआ समर सिग्नेचर और कूल एयर कैंपेन, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
कुंडला गांव में पेयजल संकट, कैसे बुझेगी प्यास
कर्नाटक में बस की कार से टक्कर : कार जलकर खाक, हादसे में 6 लोगों की मौत
कछुआ चाल से चल रहा सीवरेज के प्रोपर्टी कनेक्शन का काम, जानें पूरा मामला
जनगणना 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार : पहले चरण की जानकारी साझा, झालाना डूंगरी में प्रेसवार्ता आयोजित, मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य