जमीन विवाद में बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या : मौके से आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश

जमीन विवाद में बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या : मौके से आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
जमीन विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना का खुलासा शनिवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। मृतक के पुत्र की सूचना पर फलासिया थाना पुलिस और कोल्यारी चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

उदयपुर। जिले के कोल्यारी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढाला गांव में गुरुवार रात जमीन विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना का खुलासा शनिवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। मृतक के पुत्र की सूचना पर फलासिया थाना पुलिस और कोल्यारी चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर झाड़ोल उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुक्रवार दोपहर पूरी की गई, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फलासिया थानाधिकारी सीताराम के अनुसार, मृतक की पहचान ढाला निवासी शांतिलाल (45) के रूप में हुई है।

मृतक के पुत्र चुन्नीलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता शांतिलाल और काका बंशीलाल के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आकर बंशीलाल घर के अंदर से कुल्हाड़ी लेकर आया और शांतिलाल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी बंशीलाल मौके से फरार हो गया। काफी देर तक कोई मदद नहीं मिलने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस