एमडी ड्रग्स का मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा रेगिस्तान : युवाओं की रगों में जहर घोलने की गहरी साजिश, करोड़ों की ड्रग्स और कच्चा माल जब्त

भौगोलिक चुनौतियों का फायदा उठा रहे तस्कर

एमडी ड्रग्स का मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा रेगिस्तान : युवाओं की रगों में जहर घोलने की गहरी साजिश, करोड़ों की ड्रग्स और कच्चा माल जब्त
स्वर्ण नगरी जैसलमेर की शांत फिजाओं में अब सिंथेटिक ड्रग्स का घातक जहर घुलने लगा। कड्टाी केवल तस्करी के लिए ट्रांजिट रूट माना जाने वाला यह सीमावर्ती जिला अब ड्रग मैन्युफैक्चरिंग हब में तब्दील हो रहा।

जैसलमेर। स्वर्ण नगरी जैसलमेर की शांत फिजाओं में अब सिंथेटिक ड्रग्स का घातक जहर घुलने लगा है। कड्टाी केवल तस्करी के लिए ट्रांजिट रूट माना जाने वाला यह सीमावर्ती जिला अब ड्रग मैन्युफैक्चरिंग हब में तब्दील हो रहा है। पिछले कुछ महीनों में रेगिस्तानी ढाणियों और सुनसान खेतों में पकड़ी गई एमडी (मेफेड्रोन) की अवैध फै्ट्रिरयों ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। कच्चे मकानों और टिनशेड की आड़ में चल रही इन प्रयोगशालाओं ने साबित कर दिया है कि तस्करों ने अब यहाँ जड़ें जमा ली हैं। 

भौगोलिक चुनौतियों का फायदा उठा रहे तस्कर : जैसलमेर की भौगोलिक स्थिति-जहां मीलों तक फैली निर्जन भूमि, दूर-दराज की बिखरी हुई ढाणियां और पुलिस की सीमित पहुंच है-तस्करों के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बन गई है। तस्कर खेतों के बीच अस्थायी लैब बनाकर घातक रसायनों से एमडी तैयार कर रहे हैं। कम आबादी वाले इन क्षेत्रों में रसायनों की गंध और संदिग्ध गतिविधियों का आसानी से पता नहीं चल पाता, जिसका फायदा उठाकर यह सिंडिकेट बड़े शहरों तक सप्लाई चेन चला रहा है।

खतरनाक आंकड़े और उभरता जाल : हालिया पुलिसिया कार्रवाई और खुफिया इनपुट चौंकाने वाले सच बयां कर रहे हैं जिसमे पिछले छह महीनों में बाड़मेर-जैसलमेर के सीमावर्ती इलाकों में करोड़ों की ड्रग्स और कच्चा माल जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के तार गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब के बड़े ड्रग माफियाओं से जुड़े मिले हैं। जैसलमेर के स्थानीय युवाओं में अफीम, स्मैक और एमडी की लत के मामले पिछले दो वर्षों में 30 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक बढ़े हैं।

सीधे भविष्य पर प्रहार : यह महज कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के विनाश का संकेत है। यदि समय रहते इन अवैध यूनिट्स को जड़ से खत्म नहीं किया गया, तो सीमावर्ती क्षेत्र का यह ड्रग जाल युवाओं के भविष्य को पूरी तरह जकड़ लेगा। जानकारों का मानना है कि सिंथेटिक ड्रग्स का यह बढ़ता प्रचलन न केवल अपराध की दर को बढ़ाएगा, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

Read More बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस