दुष्कर्म का आरोपी ‘भोंदू बाबा’ गिरफ्तार: खुद को बताता था महादेव का अवतार, पुलिस जांच शुरू

ढोंगी बाबा गिरफ्तार: खुद को 'महादेव' बताकर महिला से किया दुष्कर्म

दुष्कर्म का आरोपी ‘भोंदू बाबा’ गिरफ्तार: खुद को बताता था महादेव का अवतार, पुलिस जांच शुरू

पुणे पुलिस ने वसई से भोंदू बाबा ऋषिकेश वैद्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को भगवान का अवतार बताकर महिला को नशीला पदार्थ पिलाया और यौन उत्पीड़न किया। अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने वाले इस अपराधी को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गई थीं। अब वह पुलिस हिरासत में है।

मुंबई। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने एक 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी और खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाले ‘भोंदू बाबा’ ऋषिकेश वैद्य को पुणे पुलिस ने वसई से गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी के खिलाफ पुणे में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस के अनुसार, ‘आमची वसई’ नामक संगठन चलाने वाले ऋषिकेश वैद्य ने खुद को भगवान महादेव का अवतार बताकर पीड़ित महिला को विश्वास दिलाया कि वह ‘पार्वती’ का रूप है।

आरोप है कि दिसंबर 2023 में वैद्य ने पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया और उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। आरोपी इन तस्वीरों के जरिए महिला को ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने लगा। मई 2025 में उसने महिला को दोबारा वसई के एक होटल में बुलाकर उत्पीड़न का प्रयास किया, जिससे तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।   

Post Comment

Comment List

Latest News

जैसलमेर में 300 मकानों पर तोड़फोड़ का साया, हाईकोर्ट ने लगाई रोक जैसलमेर में 300 मकानों पर तोड़फोड़ का साया, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
राजस्थान हाईकोर्ट ने जैसलमेर में कथित अवैध निर्माणों पर बड़ी राहत देते हुए फिलहाल ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी है।...
मध्य प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ 9.78 करोड़ रूपये के धन शोधन का मामला दर्ज, जांच जारी
सड़कों पर अतिक्रमण का जाल : प्रशासन रोड कट पर कर रहा फोकस, रोड कट बंद करने से बढ़ा जाम
ईरान युद्ध और घरेलू आंकड़ों से तय होगी अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा, इन शेयरों पर रखें नजर 
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा का निधन: बाथरूम में फिसलने से सिर में आई थी गंभीर चोट
स्वच्छता और जागरूकता के लिए निगम ने चलाया विशेष अभियान : धार्मिक अवशेष का उचित तरीके से निस्तारण करने के लिए किया प्रेरित, श्रद्धालुओं को स्वच्छता के महत्व से कराया अवगत
नोएडा में युवती ने ऊंची इमारत से कूदकर की आत्महत्या : पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं