आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश

सुरक्षा मानकों की व्यवहार्यता की जांच की गई

आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
एसएमएस स्टेडियम में रिनोवेशन और सुरक्षा कार्यों की समीक्षा बैठक व साइट निरीक्षण। अधिकारियों और विशेषज्ञों ने स्ट्रक्चरल, फायर और पब्लिक सेफ्टी पर ध्यान देते हुए प्रगति का आकलन। संबंधित एजेंसियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश।

जयपुर। एसएमएस स्टेडियम में चल रहे रिनोवेशन और सुरक्षा सुधार कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक और साइट विजिट आयोजित की गई। बैठक में एक निजी एजेंसी द्वारा तैयार स्टेडियम रिनोवेशन एवं सेफ्टी असेसमेंट रिपोर्ट के आधार पर बुलाई गई, जिसमें रिपोर्ट में दर्ज ऑब्जर्वेशन्स और अनुशंसाओं की मौके पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नीतू बारूपाल, पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अनुपम गुप्ता, अधीक्षण अभियंता एएन रावत, सलाहकार अखिलेश मित्तल, आर्किटेक्ट भंवर मेहरा तथा खेल परिषद के एईएन मनीष बाजिया के साथ राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष राजीव खन्ना, सिद्धांत नायक और वेदांत शर्मा भी मौजूद थे।  वहीं एमएनआईटी के तकनीकी विशेषज्ञों ने भी अपने सुझाव रखे। साइट निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेडियम के विभिन्न ब्लॉक्स एवं स्टैंड्स का जायजा लेते हुए कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया। इस दौरान स्ट्रक्चरल सेफ्टी, फायर एवं लाइफ सेफ्टी, सर्कुर्लशन और पब्लिक सेफ्टी जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही प्रस्तावित टेम्परेरी स्टैंड्स की डिजाइन, लोकेशन और सुरक्षा मानकों की व्यवहार्यता की भी जांच की गई। बैठक में संबंधित एजेंसियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्णय लिया गया कि फ्लडलाइट से जुड़े सभी कार्य परीक्षण सहित, 15 अप्रैल तक पूर्ण कर लिए जाएं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी  मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
पुलिस विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई कर हेड कांन्स्टेबल शंकरराम विश्नोई को राज्य सेवा से...
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा सीबीआई का अभय, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कॉकरोच जनता पार्टी को कोर्ट से बड़ा झटका: एक्स अकाउंट बहाल करने से इनकार, केंद्र और X को नोटिस जारी