मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी

ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध

मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी

राजस्थान के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 के लिए तैयारियां तेज। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने के साथ ही पहला ग्रैंड ऑडिशन 12 अप्रैल को होटल प्राइम सफारी में आयोजित किया जाएगा।

जयपुर। राजस्थान के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने के साथ ही पहला ग्रैंड ऑडिशन 12 अप्रैल को होटल प्राइम सफारी में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं जयपुर पहुंचकर अपनी दावेदारी पेश करेंगी।

आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा के अनुसार, मिस राजस्थान राज्य का ब्यूटी पेजेंट है, जो प्रतिभाशाली युवतियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता रहा है। इस मंच से कई प्रतिभाएं फिल्म, टीवी और फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं। ऑडिशन के दौरान ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। भाग लेने के लिए आयु 17-27 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 5.3 फीट और अविवाहित होना अनिवार्य है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट
वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वर्ष विकसित हो रहा यह घटना क्रम संभवत: 1877 के बाद का सबसे शक्तिशाली ऐतिहासिक मेगा...
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर : ऐतिहासिक निचले स्तर पर, 95 रूपए प्रति डॉलर
नन्हीं जान, बड़ा खौफ : हमलावर गिलहरी से सहमा आर्ट्स कॉलेज परिसर, 18 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों के शरीर पर गढ़ा चुकी दंत
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजारों में गिरावट जारी: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा फिसला, इन शेयरों पर रखें नजर
ईरान को जल्द समझदार बनना होगा : ट्रम्प ने संदेश के साथ पोस्ट की फोटो, लिखा- ईरान अपनी स्थिति संभाल नहीं पा रहा
सावधान : इंस्टेंट लोन के नाम पर हो रही साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ट्रैफिक चालान की रकम अब होगी ऑनलाइन जमा, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिसों के चक्कर