कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी

लंग्स खुद से यह लेवल मेंटेन नहीं कर पाते

कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी

सीओपीडी, अस्थमा और आईएलडी जैसे मरीजों में कम ऑक्सीजन लेवल होने पर लॉन्ग टर्म ऑक्सीजन थेरेपी जरूरी। विशेषज्ञों के अनुसार ऑक्सीजन एक दवा है, इसलिए डॉक्टर की सलाह से 18–24 घंटे देना चाहिए। वेट ऑक्सीजन और साफ-सफाई जरूरी।

जयपुर। लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों जैसे सीओपीडी, अस्थमा या आईएलडी की वजह से कई बार मरीजों के लंग्स इतने कमजोर हो जाते हैं कि वे सामान्य तरीके से सांस नहीं ले पाते। हार्ट और ब्रेन को सही से काम करने के लिए कम से कम 85 से 90 प्रतिशत ऑक्सीजन लेवल की जरूरत होती है। जब लंग्स खुद से यह लेवल मेंटेन नहीं कर पाते तब ऐसे मरीजों को घर पर ही लॉन्ग टर्म ऑक्सीजन थेरेपी यानी बाहरी ऑक्सीजन सपोर्ट की सख्त जरूरत पड़ती है। विशेषज्ञों का कहना है कि एक विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लेने और उनके सुझाए डोज व समय के अनुसार ही ऑक्सीजन दी जाए। लापरवाही से जान का खतरा बढ़ सकता है।

ऑक्सीजन भी एक तरह की दवा है :

वरिष्ठ श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभ्रांशु ने बताया कि ऑक्सीजन भी एक तरह की दवा है, इसलिए इसका फ्लो रेट और डोज हमेशा डॉक्टर ही तय करते हैं। इसे दिन में केवल एक-दो घंटे लगाने से कोई खास फायदा नहीं होता, बल्कि बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी है। घर पर ऑक्सीजन सप्लाई के लिए मुख्य रूप से ऑक्सीजन सिलेंडर या ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन का प्रयोग किया जाता है। कंसंट्रेटर हवा से सीधा ऑक्सीजन लेकर उसे फिल्टर करता है और मरीज को लगातार 90 से 95 प्रतिशत शुद्ध ऑक्सीजन देता है।

तकलीफ बढ़ने पर वेट ऑक्सीजन दें :

Read More बीड पापड़ लेपर्ड सफारी में बढ़ी रोमांचक साइटिंग : पर्यटकों को दिखे लेपर्ड, विद्याधर नगर में भी वन्यजीव प्रेमियों को मिल रहा खास अनुभव

डॉ. शुभ्रांशु ने बताया कि लंबे समय तक ड्राई ऑक्सीजन लेने से मरीज का गला और नेजल पैसेज सूखने लगता है। इस तकलीफ  से बचने के लिए हमेशा पानी के जरिए वेट ऑक्सीजन दी जानी चाहिए। ऑक्सीजन को नुकसान होने से बचाने के लिए कुछ खास प्रिजर्विंग वाल्व भी आते हैं जो सिर्फ  सांस अंदर लेते वक्त ही ऑक्सीजन रिलीज करते हैं। अत्यधिक गंभीर मरीजों में सीधे गले में ट्यूब डालकर भी ऑक्सीजन दी जाती है।

Read More सोना और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है भाव

इन्फेक्शन से बचाव के लिए हाईजीन और देखरेख जरूरी :

Read More कमिश्नर ने चौमू थाने में की जनसुनवाई : आमजन की सुनी समस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

घर पर ऑक्सीजन मशीन का प्रयोग करते समय साफ-सफाई का खास ध्यान रखना पड़ता है। मशीन की बोतल का पानी रोज न बदलने और ट्यूब की सफाई न करने से लंग्स में बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे मरीजों की इम्युनिटी पहले से ही कमजोर होती है इसलिए छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जल जीवन मिशन घोटाला :  रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की रविवार को...
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक