देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण

मध्यम मार्ग और अष्टांगिक मार्ग को जीवन में अपनाने की बात

देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा और अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध के पंचशील सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और उनका जीवन अहिंसा, करुणा व सत्य का संदेश देता है।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा और अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध के पंचशील सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और उनका जीवन अहिंसा, करुणा व सत्य का संदेश देता है। देवनानी ने मध्यम मार्ग और अष्टांगिक मार्ग को जीवन में अपनाने की बात कही।

श्रमिक दिवस पर उन्होंने श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताते हुए कहा कि उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षित कार्य-परिस्थितियों पर जोर देते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता जताई।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित