जनगणना 2027 : स्वगणना के लिए जागरूकता अभियान शुरू, ड्यूटी से बचने के प्रयास भी आए सामने

मेडिकल प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर ड्यूटी से छूट पाने की कोशिश

जनगणना 2027 : स्वगणना के लिए जागरूकता अभियान शुरू, ड्यूटी से बचने के प्रयास भी आए सामने

नगर निगम अजमेर द्वारा आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण में होने वाली स्वगणना को लेकर व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान शुरू। आमजन को स्वप्रेरित होकर अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि जनगणना कार्य सुगमता और तेजी से पूर्ण हो सके।

अजमेर। नगर निगम अजमेर द्वारा आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण में होने वाली स्वगणना (Self Enumeration) को लेकर व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। आमजन को स्वप्रेरित होकर अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि जनगणना कार्य सुगमता और तेजी से पूर्ण हो सके। नगर निगम की उपायुक्त नीलू गुर्जर के अनुसार, जनगणना कार्य के लिए शहर में बड़े स्तर पर मानव संसाधन की तैनाती की जा रही है। करीब 1100 से अधिक कर्मचारियों को इस कार्य में लगाया जाएगा। प्रत्येक कर्मचारी की आईडी बनाकर उन्हें संबंधित ब्लॉक आवंटित किए जा रहे हैं, जिससे कार्य की मॉनिटरिंग और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने बताया कि प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए 1 मई से प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) प्रारंभ किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, डाटा संग्रहण, ऑनलाइन एंट्री, घर-घर सर्वे और सत्यापन से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। हालांकि, जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के बीच एक अलग तस्वीर भी सामने आ रही है। कई सरकारी कर्मचारी विभिन्न कारणों का हवाला देकर जनगणना ड्यूटी से बचने के प्रयास कर रहे हैं। कुछ कर्मचारी अपने सास-ससुर की बीमारी और देखभाल का कारण बता रहे हैं, तो कुछ अपने वृद्ध माता-पिता की जिम्मेदारी का हवाला दे रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण