भाजपा की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना : आरोपी के मोबाइल में मिले बालिकाओं के अश्लील वीडियो, गहलोत बोले- पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर बढ़ती है अपराधियों की हिम्मत
सोशल मीडिया पर अपने बयान में यह बात कही
गहलोत ने अलवर के रैणी में 11वीं की छात्रा से दिनदहाड़े गैंगरेप की घटना को भाजपा सरकार की कानून-व्यवस्था पर करारा सवाल बताया। उन्होंने कहा, आरोपियों के मोबाइल में कई अश्लील वीडियो मिलना गंभीर लापरवाही दर्शाता है। गहलोत ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं।
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि अलवर के रैणी में स्कूल जा रही 11वीं कक्षा की छात्रा से दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म की घटना राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाली है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि प्राप्त खबरों के अनुसार दुष्कर्म के आरोपी के मोबाइल में कई बालिकाओं के अश्लील वीडियो मिले हैं, जो दिखाता है कि ये अपराधी लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे एवं पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। उन्होंने कहा कि जब पुलिस अन्य घटनाओं पर कार्रवाई नहीं करती, तब ऐसे अपराधियों की हिम्मत बढ़ती है।
Tags: gehlot
Related Posts
Post Comment
Latest News
07 Jun 2026 19:01:09
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...

Comment List