राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक

नवाचार और दक्षता आधारित कई पहलें लागू

राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक

भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर में नानूराम यादव ने क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण। उन्होंने 25 अप्रैल को औपचारिक रूप से अपने नए दायित्वों का निर्वहन शुरू किया और कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक।

जयपुर। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर में नानूराम यादव ने क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने 25 अप्रैल को औपचारिक रूप से अपने नए दायित्वों का निर्वहन शुरू किया और कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक भी की। नानूराम यादव एक अनुभवी एवं दूरदर्शी अधिकारी माने जाते हैं, जिन्हें बीज उत्पादन, विपणन और प्रशासनिक कार्यों में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। अपने अब तक के कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। इससे पूर्व वे निगम के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके नेतृत्व में नवाचार और दक्षता आधारित कई पहलें लागू की गई थीं।

उनकी नियुक्ति से जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय की कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा और सुदृढ़ता आने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में निगम की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति मिलेगी तथा किसानों तक उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज समय पर उपलब्ध कराए जा सकेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद यादव ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत और गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादकता बढ़ाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाकर प्रदेश के कृषि क्षेत्र को नई दिशा दी जा सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण