मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद, 50 से अधिक बदमाशों ने युवक पर लोहे की सरियों और लाठियों से किया हमला

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी

मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद, 50 से अधिक बदमाशों ने युवक पर लोहे की सरियों और लाठियों से किया हमला

कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई। खांडा फलसा थाना क्षेत्र में मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते कातिलाना हमले में बदल गया। हैरानी की बात यह रही कि 50 से अधिक बदमाशों ने थाने के ठीक बाहर एक युवक पर लोहे की सरियों और लाठियों से हमला।

जोधपुर। जोधपुर शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। खांडा फलसा थाना क्षेत्र में मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते कातिलाना हमले में बदल गया। हैरानी की बात यह रही कि 50 से अधिक बदमाशों ने थाने के ठीक बाहर एक युवक पर लोहे की सरियों और लाठियों से हमला कर दिया। घायल युवक का उपचार जारी है। उधर, इस पूरे मामले को लेकर थाना सीआई बलवंतराम को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दरअसल, बुधवार देर रात आखलिया चौराहे पर कार की टक्कर को लेकर मनीष जोशी और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी हो गई।

विवाद के बाद कार सवार युवक सिवांची गेट की ओर निकल गया, जिसका पीछा करते हुए मनीष भी वहां पहुंच गया। सिवांची गेट स्थित खांडा फलसा थाने के बाहर हनुमान मंदिर के पास दोनों पक्षों में फिर विवाद भड़क उठा। आरोप है कि इकबाल खान उर्फ इक्कू बा के छोटे भाई सहित करीब 50 बदमाशों ने मनीष पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की सरियों और लाठियों से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मनीष को तुरंत एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देर रात तक थाने के बाहर भारी भीड़ जमा रही। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मनीष के पिता ओमप्रकाश जोशी का कहना है कि वे रात 11 बजे से सुबह 4 बजे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास  लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन पर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि...
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण
राजस्व बढ़ाने पर फोकस : रोडवेज एमडी ने ली बैठक, कहा- बिना टिकट यात्रा और अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी
शेयर बाजारों में गिरावट जारी : सेंसेक्स 583 अंक टूटकर 76,913 पर बंद, इन शेयरों में दिखा एक्शन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर कार में लगी आग : 5 लोग जिंदा जले, राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने घटना पर जताया दुख
जनगणना 2027 : स्वगणना के लिए जागरूकता अभियान शुरू, ड्यूटी से बचने के प्रयास भी आए सामने
मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद, 50 से अधिक बदमाशों ने युवक पर लोहे की सरियों और लाठियों से किया हमला