राजस्व बढ़ाने पर फोकस : रोडवेज एमडी ने ली बैठक, कहा- बिना टिकट यात्रा और अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी

संचालन व्यवस्था और आय के नए स्रोतों पर विस्तार से चर्चा

राजस्व बढ़ाने पर फोकस : रोडवेज एमडी ने ली बैठक, कहा- बिना टिकट यात्रा और अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने गुरुवार को मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में निगम की वित्तीय स्थिति, यात्रीभार बढ़ाने की रणनीति, संचालन व्यवस्था और आय के नए स्रोतों पर विस्तार से चर्चा।

जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने गुरुवार को मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में निगम की वित्तीय स्थिति, यात्रीभार बढ़ाने की रणनीति, संचालन व्यवस्था और आय के नए स्रोतों पर विस्तार से चर्चा की गई। एमडी ने सभी डिपो प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे राजस्व वृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और बसों की नियमित चेकिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बिना टिकट यात्रा और अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी है, ताकि निगम को हो रहे नुकसान को कम किया जा सके।

बैठक में यह भी जोर दिया गया कि बसों की समयपालन व्यवस्था सुधारी जाए और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे आमजन का भरोसा बढ़े और अधिक लोग रोडवेज सेवाओं का उपयोग करें। एमडी शर्मा ने अधिकारियों से फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने और आय बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहतर प्रबंधन और टीमवर्क से ही रोडवेज को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण