श्रमिक दिवस पर राज्यपाल बागडे ने दी शुभकामनाएं, कहा- श्रमिक राष्ट्र की अनमोल धरोहर, उनके अथक परिश्रम से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा
श्रम संस्कृति के सम्मान से राष्ट्र के नव निर्माण का आह्वान
बागडे ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल बागडे ने श्रम संस्कृति के सम्मान से राष्ट्र के नव निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रमिक राष्ट्र की अनमोल धरोहर है, उनके अथक परिश्रम से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (1 मई) पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल बागडे ने श्रम संस्कृति के सम्मान से राष्ट्र के नव निर्माण का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि श्रमिक राष्ट्र की अनमोल धरोहर है, उनके अथक परिश्रम से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के विकास की सोच रखकर कार्य करने पर जोर दिया है। बागडे ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिकों के खुशहाल और समृद्ध जीवन की कामना की है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 May 2026 19:01:06
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...

Comment List