आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 

संजू ने फिर निराश किया 

आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 

पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर (50) की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। 210 रन के लक्ष्य को पंजाब ने 8 गेंद शेष रहते हासिल। टीम अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची। चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार।

चेन्नई। कप्तान श्रेयस अय्यर (50)  की अगुवाई  में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पंजाब किंग्स ने आईपीएल-2026 के सातवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा अपनी दूसरी जीत के साथ 4 अंकों के  साथ अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। वहीं पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन यह लगातार दूसरी हार रही। पहले मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था।

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था। जवाब में पंजाब ने 8 गेंदें शेष रहते 5 विकेट पर 210 रन बना जीत दर्ज की।

210 रन का लक्ष्य लेकर उतरी पंजाब को ओपनर्स प्रियांश आर्य (39) और प्रभसिमरन (43) ने 61 रनों की तेज शुरुआत दी। पांचवे ओवर में  मैट हेनरी ने प्रियांश को बोल्ड कर इस जोड़ी को जुदा किया। प्रियांश ने मात्र 11 गेंदों पर 3 चौको और चार छक्को की  मदद से 39 रन बनाए। कूपर कोनली और प्रभसिमरन ने पंजाब की रन गति को बनाए रखा। नौवें ओवर में प्रभसिमरन रन आउट हो गया। उसने 34 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्का लगा 43 रन जोड़े। अंशुल कम्बोज ने कूपर कोनली (36) को हेनरी को कैच करा चेन्नई को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने तूफानी पारी खेलते हुए 5.1 ओवर में 59 रन की साझेदारी बना पंजाब के स्कोर को  186 रनों तक पहुंचा दिया। इस स्कोर पर अंशुज कम्बोज ने श्रेयस अय्यर को चाहर के हाथों लपकवाया और फिर अगले ओवर की पहली गेंद  पर हेनरी ने नेहल वढेरा (10) को नूर अहमद के हाथों लपकवा पंजाब का स्कोर 5 विकेट पर 186 रन कर दिया।  स्टाइनिस ने 19 वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगा पंजाब को जीत तक पहुंचाया।

संजू ने फिर निराश किया :

Read More आईपीएल-2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिल्टस को 9 विकेट से हराया, जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने बरपाया कहर

इससे पूर्व बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने संजू सैमसन (7) को आउट कर पंजाब को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए आयुष म्हात्रे और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। 

Read More आईपीएल-2026 : मुम्बई इंडियंस को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का छक्का, हेनरिक क्लासन रहे प्लेयर ऑफ द मैच

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी में सुकून की फुहार : आमेर महल में पर्यटकों को मिली राहत, तपन के चलते पर्यटकों का आंकड़ा 1,842 रहा गर्मी में सुकून की फुहार : आमेर महल में पर्यटकों को मिली राहत, तपन के चलते पर्यटकों का आंकड़ा 1,842 रहा
भीषण गर्मी के बीच अगर राहत की ठंडी फुहार। पर्यटन स्थलों पर घूमने का अनुभव और भी खास। ऐसा ही...
कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना : बैलट बॉक्स से छेड़खानी का आरोप, चुनाव आयोग दी सफाई 
वन्यजीव गणना आज शाम 5 बजे से होगी शुरू, 59 जल स्त्रोतों पर होगी इनकी गणना
आज बुद्ध पूर्णिमा : सम्राट अशोक के समय राजस्थान में हुआ था बौद्ध धर्म का प्रसार, कई जगह स्तूप 
ओडिशा कंकाल मामला: CCTV फुटेज से खुली बैंक की लापरवाही की पोल ; बैंक के दावे झूठे, CCTV ने बताई पूरी कहानी
आईपीएल मैच के दौरान एसएमएस स्टेडियम के आसपास रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्गों पर नो-पार्किंग
अमेरिका में भीषण हादसा: स्कूल में हुए चाकू हमले में 5 लोग घायल, आरोपी गिरफ्तार