ओलों के सफेद धोरे : जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश, फसलों को नुकसान

जयपुर में बिजली का पोल गिरने से एक की मौत

ओलों के सफेद धोरे : जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश, फसलों को नुकसान

प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को भी राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में मौसम बदला। कहीं तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई तो कहीं तेज अंधड़ से टीन-टप्पड़ उड़ गए। सीमावर्ती जिले जैसलमेर और बीकानेर में जमकर ओलावृष्टि हुई और खेतों में बर्फ की चादर सी बिछ गई।

जयपुर। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को भी राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में मौसम बदला। कहीं तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई तो कहीं तेज अंधड़ से टीन-टप्पड़ उड़ गए। सीमावर्ती जिले जैसलमेर और बीकानेर में जमकर ओलावृष्टि हुई और खेतों में बर्फ की चादर सी बिछ गई। बीकानेर में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश के साथ ओले गिरे। बीकानेर के अर्जनसरऔर जैसलमेर में भारी ओलावृष्टि हुई। अजमेर, जयपुर सहित कई जिलों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई साथ ही चने के आकार के ओले भी गिरे,वहीं भरतपुर,दौसा सहित कई इलाकों में भी ओलावृष्टि हुई। अजमेर-ब्यावर में तेज अंधड़ से टीनेशेड उड़ गए।

नागौर, सीकर, कुचामन-डीडवाना और जालोर सहित कई जिलों में बारिश हुई। बारिश-ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई। बारिश-ओलावृष्टि से बीकानेर-जैसलमेर सहित कई जिलों में खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ। जयपुर में शाम 5.30 बजे बाद अचानक मौसम बदला और तेज अंधड़ चलने के साथ ही कुछ जगहों पर बारिश हुई। वहीं कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। शहर के कुछ इलाकों में अंधड़ से टीनेशेड और पेड़ भी गिरे। जयपुर एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट लैंडिंग में भी परेशानी आई। जयपुर के गांधी नगर इलाके के शांति पथ पर बिजली का पोल गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। देर शाम एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान जवाहर नगर निवासी पचास वर्षीय रामजीलाल के रूप में हुई है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की हैट्रिक लगेगी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की हैट्रिक लगेगी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर विपक्ष को ललकारते हुए पांच राज्यों में ऐतिहासिक जीत...
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना हुआ सस्ता और चांदी स्थिर, जानें क्या है भाव  
कोटा में भीषण हादसा : सिटी मॉल में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर खाक
देश के शीर्ष हवाई अड्डों में 11वां स्थान पर जयपुर एयरपोर्ट : दिल्ली देश का सबसे बिजी एयरपोर्ट, एक साल में 4 लाख से अधिक विमानों का आगमन
ममता बनर्जी अपने निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय : बूथों का दौरा कर चुनाव प्रक्रिया की कर रहीं निगरानी, सड़कों पर बिताएंगी पूरा दिन
ईरान में हार से बचने के लिए अमेरिका तलाश रहा रास्ता : इस लड़ाई में आत्मसमर्पण कर देगा तेहरान, अमेरिकी विशेषज्ञ बाले- ट्रम्प जानते हैं, तनाव में और वृद्धि दुनिया को वैश्विक मंदी धकेल देगी
1 मई से 15 मई, 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपने और परिवार की जानकारी दर्ज करने का आह्वान, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जनगणना के लिए की सहयोग की अपील