केरल: भाजपा उम्मीदवार गोपालकृष्णन के खिलाफ विवादित बयान को लेकर मामला दर्ज, चुनाव नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप 

केरल चुनाव: भाजपा उम्मीदवार बी. गोपालकृष्णन पर FIR दर्ज

केरल: भाजपा उम्मीदवार गोपालकृष्णन के खिलाफ विवादित बयान को लेकर मामला दर्ज, चुनाव नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप 

गुरुवायुर से भाजपा प्रत्याशी बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ "हिंदू विधायक" वाले विवादित बयान पर मामला दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर आचार संहिता उल्लंघन के तहत यह कार्रवाई हुई। उन पर धर्म के आधार पर वोट मांगने और मंदिर परिसर का राजनीतिक उपयोग करने का आरोप है। हालांकि, उन्हें नामांकन दाखिल करने से नहीं रोका गया है।

त्रिशूर। पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं केरल में गुरुवायुर से पार्टी के उम्मीदवार बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ उनके विवाद बयान को लेकर एक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुरुवायुर मंदिर के सामने दिए गए उनके विवादित बयान "हिंदू विधायक" को लेकर की है। यह मामला गुरुवायुर मंदिर पुलिस ने त्रिशूर की ज़िला कलेक्टर शिखा सुरेंद्रन के निर्देश पर दर्ज किया। कलेक्टर ने मुख्य चुनाव अधिकारी रतन यू. केलकर के निर्देश पर यह कदम उठाया।

गोपालकृष्णन के खिलाफ यह कार्रवाई कई राजनीतिक दलों की शिकायतों के बाद की गई, जिनमें चुनाव नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। शिकायत में कहा गया था कि उम्मीदवारों को धर्म या समुदाय की भावनाओं के आधार पर वोट मांगने और चुनाव प्रचार के लिए पूजा स्थलों का उपयोग करने की मनाही है।

कलेक्टर के निर्देश के बाद गोपालकृष्णन द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया गया। यह विवादित बयान गोपालकृष्णन ने गुरुवायुर में चुनाव प्रचार के दौरान दिया था। उन्होंने कहा था कगि इस विधानसभा क्षेत्र की 48 प्रतिशत आबादी ने पिछले 50 वर्षों में किसी भी हिंदू विधायक को नहीं चुना है। गोपालकृष्णन शनिवार को भाजपा उम्मीदवार के तौर पर गुरुवायुर से अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। हालांकि, इस आदेश से उन्हें नामांकन दाखिल करने से नहीं रोका गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान के समर्थन में कश्मीरियों की मानवीय पहल: राहत के लिए बड़े पैमाने पर दान-अभियान शुरू, ईरानी दूतावास से आभार व्यक्त किया ईरान के समर्थन में कश्मीरियों की मानवीय पहल: राहत के लिए बड़े पैमाने पर दान-अभियान शुरू, ईरानी दूतावास से आभार व्यक्त किया
ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच कश्मीर के लोगों ने मानवता की मिसाल पेश की है। घाटी के गांवों से लेकर शहरों...
कोलकाता-मदार साप्ताहिक रेलसेवा का अस्थाई ठहराव, जानें समयसारणी
‘धुरंधर : द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका : चार दिनों में की 750 करोड़ रुपए की कमाई, ‘पठान’ और ‘RRR’ के तोड़े रिकॉर्ड 
बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका : जमानत याचिका खारिज, राज्य सरकार कर रही थी जमानत का विरोध
लाल किला विस्फोट मामला: एनआईए ने की कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी, कई डॉक्टरों सहित 11 लोग गिरफ्तार
जयपुर सर्राफा बाजार : सोने-चांदी में जोरदार फिसलन, जानें क्या है भाव
वृद्धों की सेवा अब बनेगी करियर का सुनहरा अवसर : राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में नए कोर्स की शुरुआत, युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार