प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या : शव को पेट्रोल व शराब से जलाया, हाथ पर लिखे नाम से हुई मृतक की पहचान

मामले में अभी और जांच पड़ताल जारी

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या : शव को पेट्रोल व शराब से जलाया, हाथ पर लिखे नाम से हुई मृतक की पहचान

लोकेन्द्र मजदूरी कर के परिवार का पालन पोषण करता था। लोकेन्द्र की पत्नी सोमवती की पड़ोस में रहने बाले महेश से दोस्ती हो गयी। जिसके बाद महेश का घर पर आना जाना लगा रहा। दोनों में प्रेम सम्बंध बन गए। लोकेन्द्र को महेश का घर आना जाना रास नहीं था तो आये दिन घर में क्लेश होने लगा।

धौलपुर। बुधवार रात्रि करीब 8:30 बजे आगरा उत्तर प्रदेश के थाना सैंया के बजरंग धाम कॉलोनी के पीछे खेत में अधजला शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। हाथ पर लिखे पत्नी के नाम से मृतक के भाई ने शव की पहचान की। पुलिस ने पत्नी व प्रेमी से पूछताछ की तो मामला खुल गया। भाई की तहरीर के आधार पर पत्नी व प्रेमी और उसके साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सैंया के खेरागढ़ सैंया मार्ग पर लोकेन्द्र अपनी पत्नी सोमवती व तीन बच्चों के साथ रहता था। लोकेन्द्र की शादी 16 वर्ष पूर्व इरादतनगर से हुई थी। लोकेन्द्र मजदूरी कर के परिवार का पालन पोषण करता था। लोकेन्द्र की पत्नी सोमवती की पड़ोस में रहने बाले महेश से दोस्ती हो गयी। जिसके बाद महेश का घर पर आना जाना लगा रहा। दोनों में प्रेम सम्बंध बन गए।

लोकेन्द्र को महेश का घर आना जाना रास नहीं था तो आये दिन घर में क्लेश होने लगा। जिसके बाद सोमवती ने महेश के साथ मिल कर लोकेन्द्र को रास्ते से हटाने की योजना बनायी। बुधवार सुबह लोकेन्द्र प्रतिदिन की भांति घर से निकला था। उसके बाद महेश सोमवती से मिलने घर पहुंचा और पति की हत्या करने की योजना को बताया। उसके बाद दोपहर में महेश व उसके साथी धर्मवीर ने लोकेन्द्र को बुलाया। शाम के समय तीनों लोग आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित बजरंग धाम कॉलोनी के पीछे खेतों पर शराब पीने गए। जहाँ शराब पिलाने के बाद महेश ने लोकेन्द्र को मारना चाहा। लोकेन्द्र के विरोध करने पर धर्मवीर ने उसके हाथ पैर पकड़े तथा महेश ने उसका गला दबा कर हत्या कर दी। और शव पर पेट्रोल व कुछ कूड़ा डालकर आग लगा दी। और वहाँ से भाग गए।

हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के हाथ पर पत्नी सोमवती का नाम लिखा था। जिससे गुरुवार को मृतक के भाई शिवचरण ने मृतक की पहचान लोकेन्द्र के रूप में की। आईपीएस अभय डागा ने बताया कि घटना स्थल पर मिली शराब की बोतल को लेवल से ट्रेक किया। जिससे पता लगा कि शराब सैंया के ठेके से खरीदी गई है। जिसके बाद ठेके के सीसीटीवी चेक किये गए, जहाँ से लोकेन्द्र के साथ दो युवकों को देखा गया। फिर पुलिस ने उनकी पहचान की। जिसके बाद पत्नी व प्रेमी के साथ अन्य कई लोगों के कॉल रिकॉर्ड खंगाले, जिसके बाद सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ में महेश, सोमवती एवम धर्मवीर ने घटना कबूल की है। मृतक के भाई शिवचरण की तहरीर के आधार प्रेमी महेश व उसके साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मृतक की पत्नी सोनदेवी को हत्या में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है। मामले में अभी और जांच पड़ताल जारी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता  तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता 
तेलंगाना के सीईओ सुदर्शन रेड्डी ने घोषणा की है कि 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक मतदाता सूची के...
फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि, नीदरलैंड लौटाएगा चोल साम्राज्य काल के प्राचीन ताम्रपत्र
नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी