पटना: सीएम सम्राट ने संध्या अर्घ्य पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

भगवान सूर्य और छठी मइया से कल्याण की प्रार्थना

पटना: सीएम सम्राट ने संध्या अर्घ्य पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर संदेश जारी कर उन्होंने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य और छठी मइया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की है।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य और छठी मइया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की है। चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे अनुष्ठान संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कामना की कि अस्ताचलगामी भगवान सूर्य और छठी मइया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का संचार हो।

मुख्यमंत्री ने अपने एक अन्य संदेश में कहा कि सूर्य की स्वर्णिम किरणें आस्था के प्रकाश से सभी के जीवन को आलोकित करें और छठी मइया के आशीर्वाद से हर आंगन खुशियों से भर जाए। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की श्रद्धा और उदीयमान सूर्य के स्वागत का पावन क्षण सभी के जीवन में धैर्य, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने राज्यवासियों पर भगवान सूर्य और छठी मइया की कृपा सदैव बनी रहने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। दूसरे दिन व्रती खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करते हैं। तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया जाता है, जिसे संध्या अर्घ्य कहते हैं। पर्व के चौथे और अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण किया जाता है। यह पर्व श्रद्धा, पवित्रता, प्रकृति और सूर्योपासना का अनुपम प्रतीक है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पटना: सीएम सम्राट ने संध्या अर्घ्य पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की पटना: सीएम सम्राट ने संध्या अर्घ्य पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के पावन अवसर...
शुरू होने से पहले ही हवा हुई जयपुर-मुंबई फ्लाइट, 7 दिन में एक भी उड़ान नहीं
"छठ पर्व" पर राहुल गांधी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, कहा- सूर्य उपासना का यह महापर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए
पंचायत चुनाव के बाद भाजपा का दावा, बगड़ी बोले- प्रचंड बहुमत से जीतेंगे
गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाया, खाते से 4.44 लाख रुपए साफ
बिरसा मुंडा जयंति पर पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्वांजलि, बोले- हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा धरती आबा का संघर्ष
हांगकांग से पहुंचा कार्गो विमान, तकनीकी खराबी से दिल्ली की फ्लाइट रद्द