कार से टकरा सड़क पर गिरा बाइक सवार युवक : ट्रक ने कुचला, एक की मौत ; दो घायल

कार्रवाई की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार

कार से टकरा सड़क पर गिरा बाइक सवार युवक : ट्रक ने कुचला, एक की मौत ; दो घायल

शहर के कोटा रोड स्थित एक मैरिज गार्डन के निकट शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।

बारां। शहर के कोटा रोड स्थित एक मैरिज गार्डन के निकट शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिस के अनुसार मेलखेड़ी छापर निवासी भूपेंद्र (18), पुत्र बबलू सुमन देवा पुत्र बाबूलाल वैष्णव और बालाजी नगर निवासी बंटी पुत्र धनराज एक बाइक पर कोटा की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान मैरिज गार्डन के पास उनकी बाइक आगे चल रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। जिसमें सेभूपेंद्र को ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गलत दिशा से आया ट्रक 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने सड़क पर गिरे भूपेंद्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया, जिससे कुछ समय तक जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने समझाइश कर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 
  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ