कोटा महोत्सव : हेरिटेज वॉक व चम्बल की महाआरती आज, गणेश वंदना से सेलिब्रिटी नाइट तक दिनभर रहा उत्सव का माहौल

किशोर सागर तालाब पर पुष्प प्रदर्शनी से लेकर साइकिलिंग का आयोजन

कोटा महोत्सव : हेरिटेज वॉक व चम्बल की महाआरती आज, गणेश वंदना से सेलिब्रिटी नाइट तक दिनभर रहा उत्सव का माहौल

प्रथम पूज्य भगवान गणेश की वंदना से हुई शुरूआत रात को सेलिब्रिटी नाइट से समापन की ओर बढ़ी। दिन निकलने से लेकर रात होने तक पूरे समय शहर में उत्सव का माहौल रहा। जिसमें भक्ति, ज्ञान, मनोरंजन व रोजगार के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने तक सभी आयोजनों का समावेश व संगम देखन को मिला।

कोटा। प्रथम पूज्य भगवान गणेश की वंदना से हुई शुरूआत रात को सेलिब्रिटी नाइट से समापन की ओर बढ़ी। दिन निकलने से लेकर रात होने तक पूरे समय शहर में उत्सव का माहौल रहा। जिसमें भक्ति, ज्ञान, मनोरंजन व रोजगार के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने तक सभी आयोजनों का समावेश व संगम देखन को मिला। बच्चों से लेकर महिलाओं और युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को ध्यान में रख एक से बढ़कर एक आयोजन हुए। यह नजारा था शनिवार को कोटा शहर में जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय कोटा महोत्सव की शुरूआत गोदावरी धाम मंदिर पर भगवान गणेश की वंदना व हुई। उसके बाद दिनभर चम्बल रिवर फ्रंट, किशोर सागर तालाब पर पुष्प प्रदर्शनी से लेकर अन्य आयोजनों के साथ ही रात को दशहरा मैदान पर सैलिब्रिटी नाइट में संगीत की गूंज रही। महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को हैरिटेज वॉक व चम्बल की महाआरती होगी। साथ ही रिवर फ्रंट के पश्चिमी छोर पर सभी के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इसके लिए किसी तरह का कोई पंजीयन नहीं करवाना होगा।

21 पंडितों ने एक घंटे तक की पूजा अर्चना
महोत्सव में शामिल होने के लिए सुबह 7.30 बजे से ही बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने गोदावरी धाम पर गणेश जी की पूजा अर्चना में भाग लिया। 8 बजे 21 पंडितों ने 1 घंटे तक गणेश जी की पूजा अर्चना इस अवसर पर कथक नृत्य की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति हुई। इस दौरान 101 किलो लड्डुओ का भोग लगाकर उनका प्रसाद वितरण किया गया।

व्हाइट एग प्लांट आकर्षण रहा
किशोर सागर की पाल पर शनिवार को कोटा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पुष्प प्रदर्शनी ने शहरवासियों को रंगों और खुशबुओं से खुशनुमा कर दिया। बड़ी संख्या में लोग आयोजन स्थल पर पहुंचे।  व्हाइट एग प्लांट अपनी अनोखी बनावट के कारण आकर्षण का केंद्र बना रहा। ट्यूलिप, डच रोज, ऑर्किड, हाइड्रोपोनिक्स मॉडल, कैक्टि, एडेनियम और बोन्साई की कलात्मक सजावट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आकर्षक सेल्फी पॉइंट्स पर लोगों ने जमकर तस्वीरें खिंचवाईं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जेएलएनएच के डॉक्टर बने देवदूत, मौत के मुहाने से खींचा मजदूर : दो टुकड़ों में विभक्त पेट का जटिल ऑपरेशन, विश्व में यह छठी मिसाल  जेएलएनएच के डॉक्टर बने देवदूत, मौत के मुहाने से खींचा मजदूर : दो टुकड़ों में विभक्त पेट का जटिल ऑपरेशन, विश्व में यह छठी मिसाल 
राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के सर्जन्स की टीम ने मौत के मुहाने पर पहुंच चुके एक मजदूर का त्वरित ऑपरेशन...
पूर्व पीसीसी अध्यक्ष रामनारायण चौधरी की जयंती : पीसीसी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, कांग्रेसजनों ने अर्पित की पुष्पांजलि
एआई समिट में दुनिया को भारत की अछ्वुत क्षमताएं देखने को मिली : जानवरों का इलाज करने में मदद कर रही एआई, मोदी ने कहा- डिजिटल अरेस्ट और डिजिटल फ्रॉड से रहे सर्तक
सरहद पर बिछी बारूदी सुरंगों को मलबे में किया तब्दील, खड़गा कॉर्प्स ने किया विशेष आर्म्ड ड्रोन का परीक्षण 
एनलयू जोधपुर का दीक्षांत समारोह : 176 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां, दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की और युवा कानूनविदों का किया मार्गदर्शन
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज होगी FIR : कोर्ट ने दिया आदेश, आश्रम में नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का आरोप
24 घंटे में ही बदला फैसला : ट्रम्प ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% किया, बोले- कई देश दशकों तक अमेरिका का उठाते रहे फायदा, अब ये नहीं चलेगा