कांग्रेस मुख्यालय के घेराव के दौरान भाजपा युवा मोर्चा और पुलिस में धक्का-मुक्की : पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी 

युवा मोर्चा कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे शहीद स्मारक पर एकत्र हुए 

कांग्रेस मुख्यालय के घेराव के दौरान भाजपा युवा मोर्चा और पुलिस में धक्का-मुक्की : पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी 

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया, जिससे कुछ देर धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय एआई समिट में युवक कांग्रेस के विरोध के जवाब में किया गया।

जयपुर। राजधानी में उस वक्त माहौल गर्मा गया, जब भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकल पड़े। पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के पास बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। युवा मोर्चा कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे शहीद स्मारक पर एकत्र हुए और वहां राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद वे पैदल ही संसार चंद्र रोड से होते हुए कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ने लगे। जैसे ही वे मुख्यालय के नजदीक पहुंचे, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पार करने की कोशिश की, जिसके चलते कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

दरअसल, यह प्रदर्शन शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान युवक कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के जवाब में किया गया। उस कार्यक्रम में इंडो-यूएस ट्रेड डील के विरोध में प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए गए थे। इससे नाराज युवा मोर्चा ने जयपुर में कांग्रेस कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने अपनी मर्यादा तोड़ी है और प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगी है। उन्होंने कांग्रेस से अपनी सोच बदलने की नसीहत भी दी।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया था। शनिवार को हुए घेराव प्रयास के दौरान पुलिस की सख्ती के चलते कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया गया।

Read More वायदा बाजार की तेजी का असर : सोने ने लगाई 1500 रुपए की छलांग, जानें चांदी हुई कितनी महंगी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 06:52 बजे।
जमीन विवाद में बडे़ भाई की कुल्हाड़ी से हत्या : मौके से आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके : तीव्रता 5.9 आंकी गई, लोगों में दहशत 
एमडी ड्रग्स का मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा रेगिस्तान : युवाओं की रगों में जहर घोलने की गहरी साजिश, करोड़ों की ड्रग्स और कच्चा माल जब्त
रेगिस्तान के हुनर पर युद्ध की मार : हैंडीक्राफ्ट में ब्लैकआउट, 700 फैक्ट्रियां बंद ; करोड़ों का कारोबार संकट में
ओलों के सफेद धोरे : जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश, फसलों को नुकसान
एजीटीएफ ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ : कर्ज चुकाने के लिए घर को बनाया मौत की लैब, 3 करोड़ रुपए कीमत की एमडी और केमिकल बरामद