कान्हा रेस्टोरेंट पर आयकर कार्रवाई : 7.5-करोड़ का सोना जब्त, 25 लाख की नकदी भी सीज; आगे की कार्रवाई में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति मिलने की आंशका

33 ठिकानों पर बुधवार सुबह छापेमारी शुरू की गई थी

कान्हा रेस्टोरेंट पर आयकर कार्रवाई : 7.5-करोड़ का सोना जब्त, 25 लाख की नकदी भी सीज; आगे की कार्रवाई में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति मिलने की आंशका

आयकर विभाग ने जयपुर-मुंबई समेत कान्हा रेस्टोरेंट ग्रुप के 33 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 7.5 करोड़ रुपए का सोना और 25 लाख रुपए नकद जब्त किया। चार दिन चली कार्रवाई में 11 करोड़ का सोना, 1.25 करोड़ कैश और 10 लॉकर मिले।

जयपुर। आयकर विभाग की ओर से कान्हा रेस्टोरेंट के 33 ठिकानों पर की गई कार्रवाई भी जारी रही। कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की ओर से अब तक 7.5 करोड़ रुपए कीमत का सोना और 25 लाख रुपए कैश सीज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कान्हा रेस्टोरेंट के जयपुर-मुम्बई सहित 33 ठिकानों पर बुधवार सुबह छापेमारी शुरू की गई थी। चार दिन चली इनकम टैक्स रेड में 26 ठिकानों पर टीमों ने सर्च पूरा कर लिया है। जयपुर के 7 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी शनिवार को भी जारी है। वहीं इससे पहले जयपुर में ग्रुप के घर पर आयकर विभाग की टीम को एक खुफिया कमरा मिला था। बड़ी दीवार के पीछे बने खुफिया कमरे में 10 छोटी-छोटी अलमारियां मिलीं। अलमारियों को खोलने पर उसमें 5 करोड़ रुपए कीमत की ज्वेलरी व 25 लाख रुपए कैश मिला था। आईटी टीम को छापेमारी में अब तक 11 करोड़ कीमत का सोना, 1.25 करोड़ रुपए कैश और 10 बैंक लॉकर मिल चुके हैं।

कुछ हिसाब डॉक्यूमेंट पेश करने पर आयकर विभाग की ओर से 7.5 करोड़ रुपए कीमत का सोना व 25 लाख रुपए कैश सीज किया गया है। आगे की कार्रवाई में करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति मिलने की आंशका जताई गई है। कान्हा ग्रुप की ओर से संचालित होटलों में तीन साल में हुई आलीशान शादियों के रिकॉर्ड मांगे गए हैं। आयकर विभाग की ओर से रविवार शाम तक कार्रवाई पूरी कर लेने की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 06:52 बजे।
जमीन विवाद में बडे़ भाई की कुल्हाड़ी से हत्या : मौके से आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके : तीव्रता 5.9 आंकी गई, लोगों में दहशत 
एमडी ड्रग्स का मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा रेगिस्तान : युवाओं की रगों में जहर घोलने की गहरी साजिश, करोड़ों की ड्रग्स और कच्चा माल जब्त
रेगिस्तान के हुनर पर युद्ध की मार : हैंडीक्राफ्ट में ब्लैकआउट, 700 फैक्ट्रियां बंद ; करोड़ों का कारोबार संकट में
ओलों के सफेद धोरे : जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश, फसलों को नुकसान
एजीटीएफ ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ : कर्ज चुकाने के लिए घर को बनाया मौत की लैब, 3 करोड़ रुपए कीमत की एमडी और केमिकल बरामद