शादी से एक दिन पहले दो दुल्हनों की संदिग्ध मौत, जहर की आशंका

शनिवार को आने वाली थी दोनों बहनों की बारात  

शादी से एक दिन पहले दो दुल्हनों की संदिग्ध मौत, जहर की आशंका

सूरसागर क्षेत्र के मणाई गांव में शनिवार राम दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत हो गई। शनिवार को ही दोनों की बारात आने वाली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और  एफएसएल टीम ने घटना स्थल साक्ष्य जुटाए। पुलिस दोनों के जहर खाने की आशंका जता रही है।

जोधपुर। सूरसागर क्षेत्र के मणाई गांव में शनिवार राम दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत हो गई। शनिवार को ही दोनों की बारात आने वाली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने घटना स्थल साक्ष्य जुटाए। पुलिस दोनों के जहर खाने की आशंका जता रही है। एडीसीपी पश्चिम रोशन मीणा ने बताया, मृतक शोभा और विमला मणाई गांव निवासी दीपसिंह की बेटियां थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों का पता चलेगा। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। दोनों बहनें निजी स्कूल में शिक्षक थीं। पुलिस के अनुसार मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

 रात में हुआ बिंदोली का आयोजन
एडीसीपी के अनुसार शुक्रवार रात घर में बिंदोली का कार्यक्रम था। रात करीब 12 बजे दोनों बहनें अपने कमरे में सोने चली गईं। सुबह करीब 4 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें जोधपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों की मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को घर वापस लाया गया। बाद में मृतकाओं के मामा ने पुलिस को सूचित किया। 

पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया
मामा के सूचना पर पुलिस सुबह करीब छह बजे मणाई गांव पहुंची, जहां परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। उस समय तक दोनों शव नीले पड़ चुके थे।

 

Read More एक माह बाद बीटेक स्टूडेंट के आत्महत्या मामले में केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

एनलयू जोधपुर का दीक्षांत समारोह : 176 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां, दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की और युवा कानूनविदों का किया मार्गदर्शन एनलयू जोधपुर का दीक्षांत समारोह : 176 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां, दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की और युवा कानूनविदों का किया मार्गदर्शन
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर का 18वां दीक्षांत समारोह शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान विधि जगत की...
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज होगी FIR : कोर्ट ने दिया आदेश, आश्रम में नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का आरोप
24 घंटे में ही बदला फैसला : ट्रम्प ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% किया, बोले- कई देश दशकों तक अमेरिका का उठाते रहे फायदा, अब ये नहीं चलेगा
अमेरिका में ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीयों के लिए गुड न्यूज : अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जारी किया वीजा बुलेटिन, रोजगार आधारित कैटेगरी में भारतीय वर्कर्स को मिला अच्छा फायदा
कोटा महोत्सव : हेरिटेज वॉक व चम्बल की महाआरती आज, गणेश वंदना से सेलिब्रिटी नाइट तक दिनभर रहा उत्सव का माहौल
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज : चुनाव प्रचार के दौरान भारी हिंसा होने की आशंका, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 480 कंपनियां होंगी तैनात  
विधायक की कार की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व सरपंच की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे-52 पर शव रखकर लगाया जाम